हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

JEE Main 2023: जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड पर NTA ने जारी किया जरूरी नोटिस, यहां करें चेक

विज्ञापन
JEE Main Counselling 2023

JEE Main Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, (NTA) ने जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 और परीक्षा शहर को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही फर्जी सूचनाओं पर एक महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है। एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जो जेईई (मुख्य) – 2023 सत्र 2 के सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख पर “FAKE” जानकारी होने का दावा करते हैं।

आधिकारिक नोटिस का लिंक

विज्ञापन

NTA ने जारी किया जरूरी नोटिस

एजेंसी ने इस संबंध में ऐसे दावों को फर्जी और भ्रामक बताते हुए खारिज कर दिया है। उन्होंने छात्रों और उनके अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे ऐसे वीडियो और इन वीडियो को होस्ट करने वाले यूट्यूब चैनलों के बहकावे में न आएं।

और पढ़िए – CBSE Board Exam 2023: 12वीं का हिस्ट्री का एग्जाम कल, स्टूडेंट्स इन सैंपल पेपर और पैटर्न पर जरूर डालें एक नजर

विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने कहा है कि, आधिकारिक वेबसाइट पर कोई सूचना के माध्यम से शहर सूचना पर्ची और प्रवेश पत्र जारी करने की तारीखों की घोषणा की जाएगी। जेईई (मुख्य) परीक्षा पर जानकारी का एकमात्र सोर्स जेईई (मुख्य) के लिए आधिकारिक एनटीए वेबसाइटें हैं जिनमें jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in शामिल हैं।

परीक्षा शहर सूचना पर्ची या जेईई (मुख्य) – 2023 सत्र 2 के लिए प्रवेश पत्र के बारे में अधिक स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक संपर्क नंबर 011-40759000 या jeemain@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola