हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

JEE Main 2022 Session 2 Result: जेईई मेंस 2022 का रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

विज्ञापन
Calcutta University

JEE Main 2022 Session 2 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली जेईई मेंस परीक्षा के सेशन 2 (JEE Main 2022 session 2) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा इस परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। आंसर की के बाद अब इसका रिजल्ट भी जल्द ही जारी किया जा सकता है।

 

और पढ़िए – UPSC ने इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, यहां से करें चेक

 

इस परीक्षा के रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 7 अगस्त 2022 तक जारी किए जा सकते हैं। इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा का स्कोर चेक कर सकते हैं।

JEE Main session 2 result 2022: सेशन 2 परीक्षा का रिजल्ट ऐसे करें चेक

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

– उसके बाद नए पेज पर JEE Main session 2 result 2022 की लिंक पर क्लिक करें।

– उसके बाद नए पेज पर नाम व अन्य जानकारी डालकर लॉग इन करें।

– अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

 

और पढ़िए – रीट 2022 की आंसर की आज हो सकती है जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

 

JEE Main session 2 result 2022: सेशन 2 परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि जेईई मेंस परीक्षा के सेशन 2 का आयोजन देश भर में 25 से लेकर 31 जुलाई 2022 तक किया गया था। इस परीक्षा में देश भर के लाखों छात्रों ने भाग लिया था। इस परीक्षा की आंसर की के बाद छात्रों को आपत्ति जताने के लिए समय दिया गया है जिसके बाद ही इसकी फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

 

 

 

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें