JEE Main 2022 Session 2 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली जेईई मेंस परीक्षा 2022 (JEE Mains 2022) के सेशन 2 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट थोड़ी देर में जारी किया जा सकता है।
सत्र 2 के लिए जेईई मेन 2022 परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। जेईई मेन 2022 जुलाई सत्र के परिणाम में उम्मीदवार का नाम, विषय-वार स्कोर, प्रतिशत अंक, व्यक्तिगत विवरण और अन्य का डिटेल से चेक कर सकते है।
जेईई मेंस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in,ntaresults.nic.in पर जाकर इस परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा का रिजल्ट एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।
JEE Main session 2 result 2022: सेशन 2 परीक्षा का रिजल्ट ऐसे करें चेक
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर JEE Main session 2 result 2022 की लिंक पर क्लिक करें।
– उसके बाद नए पेज पर नाम व अन्य जानकारी डालकर लॉग इन करें।
– अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
जानें मेरिट लिस्ट कैसे तैयार की जाती है
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए स्कोर के आधार पर जेईई मेन परिणाम 2022 सत्र 2 जारी करेगी। परीक्षा ऑफिसर मैथ्समाटिक्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री के जेईई मेन रॉ स्कोर को एनटीए स्कोर में परिवर्तित करते हैं। जेईई मेन 2022 की मेरिट लिस्ट सभी दिनों की सभी पारियों के एनटीए स्कोर को मिलाकर तैयार की जाती है।
बता दें कि जेईई मेंस परीक्षा के सेशन 2 का आयोजन देश भर में 25 से लेकर 31 जुलाई 2022 तक किया गया था। इस परीक्षा में देश भर के 6 लाख छात्रों ने भाग लिया था। इस परीक्षा की आंसर की के बाद छात्रों को आपत्ति जताने के लिए समय दिया गया है जिसके बाद ही इसकी फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
11 hrs agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
13 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
15 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
2 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
5 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
5 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
6 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
8 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines