JEE Main 2022 July answer key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली जेईई मेंस परीक्षा के सेशन 2 (JEE Main 2022 session 2) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा इस परीक्षा की आंसर की आज जारी की जा सकती है। इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा की आंसर की आज जारी की जाएगी।
और पढ़िए – कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें चेक
आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट भी होगी जारी
जेईई मेन आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगी। आंसर-की के साथ, परीक्षा के अधिकारी जेईई मेन रिस्पॉन्स शीट 2022 (JEE Main Response Sheet 2022) और जेईई के प्रश्न पत्र का पीडीएफ भी जारी करेंगे। इस परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा की आंसर की एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main 2022 July answer key: जेईई मेन सत्र 2 के लिए आंसर-की को ऐसे करें डाउनलोड
1.सबसे पहले छात्र जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद होमपेज पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन पर जाएं और Download JEE Session 2 Answer Key for july 2022 लिंक पर क्लिक करें।
3. अब लिंक पर क्लिक करें, ऐसा करने के साथ ही स्क्रीन पर कैंडिडेट लॉगिन पेज दिखाई देगा।
4. अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट पर क्लिक कर दें।
5.जेईई मेन 2022 जुलाई सत्र के लिए प्रोविजनल आंसर-की 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6. जेईई मेन सत्र 2 आंसर-की को ध्यान से देखें और यदि आप किसी आंसर से संतुष्ट नहीं हैं तो आपत्तियां दर्ज कराएं।
7. अंत में आंसर-की का एक प्रिंटआउट निकालें और सहेज कर रखें।
JEE Main 2022 July answer key: जेईई मेंस जुलाई सत्र की आंसर की देखने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़िए – NMAT 2022 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने के लिए एक शार्ट विंडो दी जाएगी। उसके बाद JEE की फाइनल आंसर की और परिणाम जारी किए जाएंगे।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
16 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
3 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
3 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
4 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
7 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
8 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
10 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines