हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

JEE Advanced AAT 2023: जेईई एडवांस एएटी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्द ऐसे करें अप्लाई

विज्ञापन

JEE Advanced AAT 2023: आईआईटी गुवाहाटी द्वारा आयोजित जेईई एडवांस 2023 आर्किटेक्चर एप्टीट्यूट टेस्ट में भाग लेने को इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल आईआईटी द्वारा इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 जून 2023 है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने JEE एडवांस्ड 2023 के लिए क्वालीफाई किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से JEE AAT के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसके लिए एक क्लिक में अप्लाई कर सकते हैं।

जेईई एडवांस एएटी आईआईटी रुड़की, आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी बीएचयू द्वारा पेश किए जाने वाले बीएर्क कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। अधिकारियों ने 25 जून, 2023 को एएटी परिणाम की घोषणा निर्धारित की है। परीक्षा का आयोजन 21 जून 2023 को किया जाना है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन 19 जून 2023 को समाप्त हो जाएंगे।

विज्ञापन

JEE Advanced AAT Registration 2023: ऐसे करें आवेदन

-आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
-जेईई एडवांस्ड एएटी रजिस्ट्रेशन 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-फिर पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
-फिर पसंदीदा परीक्षा केंद्रों का चयन करें।
– इसके बाद अन्य आवश्यक जानकारी भरे।
– इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

JEE Advanced AAT Registration 2023: रजिस्टर करने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

(https://paradiseweddingchapel.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola