News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
JEE Advanced 2025: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर आज जेईई एडवांस्ड 2025 (JEE Advanced 2025) के लिए उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जारी करेगा। 18 मई को परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – jeeadv.ac.in से अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। JEE एडवांस्ड 2025 के प्रश्न पत्र पहले ही पेपर 1 और पेपर 2 के लिए इंग्लिश और हिंदी में उपलब्ध करा दिए गए हैं।
उम्मीदवारों को JEE एडवांस्ड 2025 की रिस्पॉन्स शीट को डाउनलोड करने के लिए अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। उम्मीदवार द्वारा मार्क की गई रिस्पॉन्स कॉपी को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले जेईई एडवांस्ड 2025 की आधिकारिक वेबसाइट – jeeadv.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिए गए रिस्पॉन्स लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके सामने कैंडिडेट पोर्टल ओपन हो जाएगा।
स्टेप 4: यहां अपना एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और पासवर्ड जैसी लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
स्टेप 5: आपकी स्क्रीन पर रिस्पॉन्स शीट आ जाएगी।
स्टेप 6: आप भविष्य के लिए रिस्पॉन्स शीट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
रिस्पॉन्स शीट के जारी होने के बाद प्रोविजनल आंसर-की 26 मई को जारी की जाएगी। प्रोविजनल आंसर-की पर फीडबैक और कमेंट 26 से 27 मई तक दर्ज किए जाएंगे। IIT कानपुर के नोटिफिकेशन के अनुसार, फाइनल आंसर-की और रिजल्ट की ऑनलाइन घोषणा 2 जून को की जाएगी।
इस साल, JEE एडवांस्ड 2025 के लिए कुल 1,87,223 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें 1,43,810 लड़के और 43,413 लड़कियां शामिल हैं। एक्सपर्ट्स और उम्मीदवारों से प्राप्त JEE एडवांस्ड एनालिसिस के अनुसार, इस साल Math सबसे चुनौतीपूर्ण था, जबकि केमिस्ट्री और फिजिक्स में लगभग समान पैटर्न था।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।