---विज्ञापन---

JEE Advanced 2025 की कट-ऑफ में हुई बड़ी कटौती, देखें कैटेगरी-वाइज क्वालीफाइंग मार्क्स

IIT कानपुर ने JEE Advanced 2025 के परिणाम और कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं। इस बार सभी कैटेगरी के लिए कट-ऑफ और मिनिमम क्वालीफाइंग प्रतिशत घटा दिया गया है।

IIT कानपुर ने JEE Advanced 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही हर कैटेगरी (जनरल, ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी) के लिए कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। इस बार सभी कैटेगरी की कट-ऑफ और क्वालीफाई करने की प्रतिशत सीमा को घटा दिया गया है।

रिजल्ट और आंसर की वेबसाइट पर उपलब्ध

JEE Advanced 2025 का रिजल्ट लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर एक्टिव है। इस परीक्षा में JEE Main 2025 के टॉप 2.5 लाख उम्मीदवारों को शामिल होने का मौका मिला था। छात्र अब अपना स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

कॉमन रैंक लिस्ट में आने के लिए न्यूनतम अंक कितने चाहिए?

इस बार कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में शामिल होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 5.83% अंक और कुल मिलाकर कम से कम 20.56% अंक लाने जरूरी हैं।

JEE Advanced 2025: रैंक लिस्ट में शामिल होने के लिए मिनिमम मार्क्स

रैंक लिस्ट का नाम हर विषय में न्यूनतम प्रतिशत अंक कुल अंकों का न्यूनतम प्रतिशत
कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) 5.83% 20.50%
ओबीसी-एनसीएल रैंक लिस्ट 5.25% 18.45%
जनरल-ईडब्ल्यूएस रैंक लिस्ट 5.25% 18.45%
अनुसूचित जाति (SC) रैंक लिस्ट 2.92% 10.23%
अनुसूचित जनजाति (ST) रैंक लिस्ट 2.92% 10.23%
जनरल दिव्यांग (CRL-PwD) रैंक लिस्ट 2.92% 10.23%
ओबीसी-एनसीएल दिव्यांग रैंक लिस्ट 2.92% 10.23%
जनरल-ईडब्ल्यूएस दिव्यांग रैंक लिस्ट 2.92% 10.23%
SC दिव्यांग रैंक लिस्ट 2.92% 10.23%
ST दिव्यांग रैंक लिस्ट 2.92% 10.23%
प्रिपरेटरी कोर्स (PC) रैंक लिस्ट 1.46% 5.14%

IIT में कितनी सीटें उपलब्ध हैं?

JoSAA काउंसलिंग 2025 के जरिए देशभर के सभी IITs में कुल 17,695 B.Tech सीटें उपलब्ध हैं। पिछले साल के आंकड़ों के मुताबिक, केवल 10 में से 1 छात्र ही इस परीक्षा के जरिए IIT में सीट पा सका था। यानी सफलता दर सिर्फ 9.83% रही थी।

---विज्ञापन---

इस बार कट-ऑफ में बड़ी गिरावट

कुल कट-ऑफ मार्क्स को 109 से घटाकर 76 कर दिया गया है, जो कि लगभग 30% की कमी है। वहीं, प्रत्येक विषय में कट-ऑफ को भी लगभग 3% कम कर दिया गया है।

इस बार JEE Advanced में क्वालिफाई करना पहले से थोड़ा आसान हो गया है, लेकिन IIT में सीट पाना अब भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। छात्रों को JoSAA काउंसलिंग के लिए समय पर रजिस्ट्रेशन और विकल्प भरना बहुत जरूरी है।

---विज्ञापन---

JEE Advanced 2025: क्वालीफाई करने के लिए मिनिमम मार्क्स

रैंक लिस्ट का नाम हर विषय में न्यूनतम अंक 360 में से कुल न्यूनतम अंक
कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) 7 74
ओबीसी-एनसीएल रैंक लिस्ट 6 66
जनरल-ईडब्ल्यूएस रैंक लिस्ट 6 66
अनुसूचित जाति (SC) रैंक लिस्ट 3 37
अनुसूचित जनजाति (ST) रैंक लिस्ट 3 37
जनरल दिव्यांग (CRL-PwD) रैंक लिस्ट 3 37
ओबीसी-एनसीएल दिव्यांग रैंक लिस्ट 3 37
जनरल-ईडब्ल्यूएस दिव्यांग रैंक लिस्ट 3 37
SC दिव्यांग रैंक लिस्ट 3 37
ST दिव्यांग रैंक लिस्ट 3 37
प्रिपरेटरी कोर्स (PC) रैंक लिस्ट 1 18

 

First published on: Jun 02, 2025 10:12 AM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

News24 हिंदी

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola