JEE Advanced 2023 Result: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा-एडवांस्ड (JEE Advanced 2023) का परिणाम कल, 18 जून को घोषित करेगा। आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in कल सुबह 10 बजे जेईई एडवांस्ड 2023 के परिणाम जारी करेगी। जेईई एडवांस्ड रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी।
छात्रों को सलाह है कि वे अपना एडमिट कार्ड भी अभी से लेकर रखें, ताकि रिजल्ट जारी होने के बाद तुरंत चेक कर सकें। जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में इस साल 95 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई थी। 180,226 छात्रों ने परीक्षा देने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के स्कोर को ध्यान में रखकर जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट तैयार किया जाता है। अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस्ड के आधार पर रैंक दी जाती है।
JEE Advanced 2023 रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक
- आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- ‘जेईई एडवांस्ड 2023 रिजल्ट’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर आपको जेईई एडवांस आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
- इसे सबमिट करें और जेईई एडवांस का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परिणाम पीडीएफ में डिटेल्स चेक और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए जेईई एडवांस के परिणाम का प्रिंट आउट ले लें।
जेईई एडवांस आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी कल सुबह 10 बजे शुरू होगी। AAT परीक्षा अंडरग्रेजुएट आर्किटेक्चर प्रोग्राम (BArch प्रोग्राम) में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है। AAT आवेदन पत्र jeeadv.ac.in वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
2 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
4 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
6 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
7 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines