JEE Advanced 2023 Result: आईआईटी गुवाहाटी द्वारा आयोजित की जाने वाली जेईई एडवांस परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल आईआईटी गुवाहाटी द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट रविवार को सुबर 10 बजे जारी किया गया।
इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में देख सकते हैं। जेईई एडवांस्ड रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी।
जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में इस साल 95 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई थी। 180,226 छात्रों ने परीक्षा देने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के स्कोर को ध्यान में रखकर जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट तैयार किया जाता है। अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस्ड के आधार पर रैंक दी जाती है।
JEE Advanced Result 2023: रिजल्ट ऐसे करें चेक
-जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
-होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-लॉगिन विवरण दर्ज करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
–आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
JEE Advanced Result 2023: रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
जेईई एडवांस्ड 2023 की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को देशभर की आईआटी और एनआईटी में प्रवेश दिया जाएगा। आईआईटी में उन्हीं अभ्यर्थियों को एडमिशन मिल पाएगा, जिनकी रैंक अच्छी होगी।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
1 day agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
6 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
6 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
7 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines