JEE Advanced 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी द्वारा आयोजित की जाने वाली जेईई एडवांस परीक्षा 2023 में भाग लेने को इच्छुक छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज समाप्त होने वाले हैं। इस परीक्षा में जिन भी छात्रों को भाग लेना है वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
JEE Advanced 2023 Schedule: ये है शेड्यूल
जेईई एडवांस 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 मई, 2023 को समाप्त होगी। एडमिट कार्ड 29 मई, 2023 को उपलब्ध होगा और इसे 4 जून, 2023 तक डाउनलोड किया जा सकता है। जेईई (Advanced) 2023 परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी- पेपर I सुबह 9 से 12 बजे से और पेपर II दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। जेईई एडवांस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
JEE Advanced 2023: इन स्टेप्स से करें रजिस्ट्रेशन
-जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
-होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
– रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करें और मांगी कई डिटेल्स को भरें।
-आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
-एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
-पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
JEE Advanced 2023 Registration: रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें
जेईई एडवांस 2023 की प्रोविशनल आंसर-की 11 जून को उपलब्ध होगी और उम्मीदवार 12 जून, 2023 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। परिणाम और फाइनल आंसर-की 18 जून, 2023 को घोषित की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
17 hrs agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
2 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
2 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
2 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
3 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
6 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
6 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
6 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
11 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines