Niharika Gupta
Read More
JEE Advanced 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी 30 अप्रैल, 2023 को जेईई एडवांस 2023 (EE Advanced 2023) रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। जो उम्मीदवार संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Advanced) 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आईआईटी जेईई की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in के माध्यम से कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 मई, 2023 को समाप्त होगी। एडमिट कार्ड 29 मई, 2023 को उपलब्ध होगा और इसे 4 जून, 2023 तक डाउनलोड किया जा सकता है। जेईई (Advanced) 2023 परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी- पेपर I सुबह 9 से 12 बजे से और पेपर II दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। जेईई एडवांस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
प्रोविशनल आंसर-की 11 जून को उपलब्ध होगी और उम्मीदवार 12 जून, 2023 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। परिणाम और फाइनल आंसर-की 18 जून, 2023 को घोषित की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।