Niharika Gupta
Read More
JEE Advanced 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी ने जेईई एडवांस 2023 के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न जारी किए हैं। अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की लिस्ट आईआईटी जेईई के उत्तरों के साथ जारी की गई है। उम्मीदवार इसे जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर देख सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट बताती है कि यहां दिए गए प्रश्न केवल जेईई एडवांस 2023 के लिए उचित हैं। अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों को चेक करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
JEE Advanced 2023 FAQs चेक करने के लिए सीधा लिंक
जेईई एडवांस परीक्षा 4 जून, 2023 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर I सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।