---विज्ञापन---

JEE Advanced 2023 Admit Card: जेईई एडवांस 2023 का एडमिट कार्ड कल होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

JEE Advanced 2023 Admit Card: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी द्वारा आयोजित की जाने वाली जेईई एडवांस परीक्षा 2023 में भाग ले रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सोमवार 29 मई 2023 को जारी किए जाएगा। इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया […]

JEE Advanced 2023 Admit Card: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी द्वारा आयोजित की जाने वाली जेईई एडवांस परीक्षा 2023 में भाग ले रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सोमवार 29 मई 2023 को जारी किए जाएगा।

इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में चेक कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन नंबर की जरुरत होगी।

---विज्ञापन---

दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा

जेईई एडवांस 2023 परीक्षा का आयोजन 4 मई 2023 को है। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। सुबह की शिफ्ट में पेपर 1 आयोजित करवाया जाएगा। वहीं दोपहर की दूसरी शिफ्ट में पेपर 2 का आयोजन होगा। जिसका समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक है।

JEE Advanced 2023 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
-होमपेज पर ‘जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2023’ लिंक पर क्लिक करें।
-अपने जेईई आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-जेईई एडवांस 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-हॉल टिकट पीडीएफ में दिए गए डिटेल को चेक करें।
-इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति प्रिंट करें।

---विज्ञापन---

JEE Advanced 2023 Admit Card: एडमिट कार्ड के लिए यहां क्लिक करें (जारी होने के बाद)

First published on: May 28, 2023 11:22 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola