Nirmal Pareek
Read More
---विज्ञापन---
IIT JEE Advanced 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मुंबई आज 11 अगस्त, 2022 को जेईई एडवांस 2022 (JEE Advanced 2022) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त करेगा। योग्य उम्मीदवार इस वेबसाइट jeeadv.ac.in पर शाम 5 बजे तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए केवल 2.5 लाख छात्र ही अप्लाई कर सकते हैं जिनका चयन जेईई मेंस 2022 के रिजल्ट के मुताबिक होता है।
बता दें 28 अगस्त को जेईई एडवांस 2022 परीक्षा आयोजित होने वाली है। परीक्षा 2 पालियों में होगी (Paper 1) एक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि (Paper 2) 2:30 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 23 अगस्त को जारी होगा, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर 28 अगस्त तक हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
-जेईई एडवांस 2022 की आधिकारिक वेबसाइट – jeeadv.ac.in पर जाएं।
-होमपेज पर, जेईई मेन 2022 लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन विंडो पर रजिस्टर करें।
-छात्र दिए गए विकल्पों के माध्यम से जेईई एडवांस के लिए नया पासवर्ड बना सकते हैं।
-सभी पूछे गए विवरणों के साथ जेईई एडवांस 2022 आवेदन पत्र भरें।
-स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें।
-निर्धारित गेटवे के माध्यम से जेईई एडवांस आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें।
JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस 2022 के लिए आवेदन के लिए यहां क्लिक करें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।