JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस परीक्षा का रिजल्ट कल होगा जारी, ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे स्कोरकार्ड

JEE Advanced 2022

JEE Advanced 2022

विज्ञापन

JEE Advanced 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT बॉम्बे) रविवार, 11 सितंबर को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस 2022) के परिणाम की घोषणा करेगा। शेड्यूल के अनुसार, जेईई एडवांस 2022 परिणाम सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही जेईई एडवांस 2022 की मेरिट लिस्ट भी घोषित की जाएगी।

उम्मीदवार लॉग-इन क्रेडेंशियल- एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड का उपयोग करके जेईई एडवांस 2022 फाइनल आंसर की भी देख सकते हैं। 28 अगस्त को आयोजित जेईई एडवांस 2022 के लिए 1.56 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

विज्ञापन

JEE Advanced 2022: Final Answer Key

जेईई एडवांस्ड फाइनल आंसर की 11 सितंबर को जेईई एडवांस 2022 के परिणाम के साथ घोषित की जाएगी।

JEE Advanced Result 2022: ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे स्कोरकार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट – jeeadv.ac.in पर जाएं
  • जेईई एडवांस 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • लॉगिन क्रेडेंशियल डालें- जेईई एडवांस पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि
  • सबमिट पर क्लिक करें
  • जेईई एडवांस 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

जेईई एडवांस 2022 रिजल्ट: टॉप 5 IIT

  • भारतीय टेक्नोलॉजी संस्थान (IIT) मद्रास
  • भारतीय टेक्नोलॉजी संस्थान (IIT) दिल्ली
  • भारतीय टेक्नोलॉजी संस्थान (IIT)बॉम्बे
  • भारतीय टेक्नोलॉजी संस्थान (IIT)कानपुर
  • भारतीय टेक्नोलॉजी संस्थान (IIT) खड़गपुर

अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ