IIT JEE Advanced 2022: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Advanced 2022) के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानि 8 अगस्त से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार जेईई एडवांस 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट – jeeadv.ac.in के माध्यम से 11 अगस्त तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए केवल 2.5 लाख छात्र ही अप्लाई कर सकते हैं जिनका चयन जेईई मेंस 2022 के रिजल्ट (JEE Mains Result 2022) के मुताबिक होता है।
JEE Advanced 2022 Qualifying Criteria: जेईई एडवांस के लिए सिर्फ ये छात्र कर सकते हैं आवेदन
देश भर के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली जेईई एडवांस परीक्षा 2022 में सिर्फ 2.5 लाख छात्र ही भाग ले सकते हैं। इन 2.5 लाख छात्रों का चयन जेईई मेंस के रिजल्ट के मुताबिक होता है। जेईई मेंस सेशन 1 और सेशन 2 के रिजल्ट के बाद कट-ऑफ लिस्ट जारी होती है। इस लिस्ट में हर कैटेगरी के हिसाब से परसेंटाइल होते हैं जिनके मुताबिक छात्र अगर इसके अंदर स्कोर करते हैं तो वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस साल की कट-ऑफ लिस्ट जारी हो गई है छात्र इसे नीचे देख सकते हैं।
JEE Advanced 2022 seats distribution: 2.5 लाख अभ्यर्थियों का कैटेगरी वाइस ऐसे होता है चयन
जेईई एडवांस के लिए हर कैटेगरी के एक सीमित छात्र सिलेक्ट किए जाते है और उस हिसाब से ही वे अप्लाई कर सकते हैं। इस हिसाब से 2.5 लाख स्लॉट का बटवारा कुछ इस प्रकार है।
ओपन छात्र – 1,01,250
जनरल- ईवीएस छात्र – 25000
ओबीसी छात्र – 67500
एससी छात्र – 37500
एसटी छात्र – 18750
JEE Main 2022 Cut-off : हर कैटेगरी के हिसाब से ये हैं कट-ऑफ परसेंटाइल
– कॉमन मेरिट लिस्ट – 88.4
– जनरल – 66.11
– ओबीसी – 67.00
– एससी – 43.00
– एसटी – 26.4
– पीडब्ल्यूडी – 0.0003
बता दें 28 अगस्त को जेईई एडवांस 2022 परीक्षा आयोजित होने वाली है। परीक्षा 2 पालियों में होगी (Paper 1) एक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि (Paper 2) 2:30 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 23 अगस्त को जारी होगा, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर 28 अगस्त तक हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Advanced 2022: ऐसे कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन
-जेईई एडवांस 2022 की आधिकारिक वेबसाइट – jeeadv.ac.in पर जाएं।
-होमपेज पर, जेईई मेन 2022 लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन विंडो पर रजिस्टर करें।
-छात्र दिए गए विकल्पों के माध्यम से जेईई एडवांस के लिए नया पासवर्ड बना सकते हैं।
-सभी पूछे गए विवरणों के साथ जेईई एडवांस 2022 आवेदन पत्र भरें।
– स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें।
-निर्धारित गेटवे के माध्यम से जेईई एडवांस आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें।
JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस 2022 के लिए आवेदन के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
17 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
5 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
7 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines