JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस रेजिस्ट्रेशन के लिए एक दिन बढ़ा, आज 8 बजे तक कर सकते हैं अप्लाई
Edited By Nirmal Pareek

JEE Advanced 2023:
Edited By Nirmal Pareek

JEE Advanced 2023:
IIT JEE Advanced 2022: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे ने जेईई एडवांस्ड 2022 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। जारी बयान के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज, 12 अगस्त, 2022 है। योग्य उम्मीदवार इस वेबसाइट jeeadv.ac.in पर शाम 8 बजे तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए केवल 2.5 लाख छात्र ही अप्लाई कर सकते हैं जिनका चयन जेईई मेंस 2022 के रिजल्ट के मुताबिक होता है।
बता दें 28 अगस्त को जेईई एडवांस 2022 परीक्षा आयोजित होने वाली है। परीक्षा 2 पालियों में होगी (Paper 1) एक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि (Paper 2) 2:30 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 23 अगस्त को जारी होगा, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर 28 अगस्त तक हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस 2022 के लिए आवेदन के लिए यहां क्लिक करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: