Live Updates
JAC 12th Result 2025 LIVE: टॉपर्स के नामों की होगी घोषणा
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट के साथ टॉपर्स के नामों की भी घोषणा करेगा।
JAC 12th Result 2025 LIVE: रिजल्ट के समय में हुआ बदलाव
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट की टाइमिंग बदल गई है। जो परिणाम पहले 11:30 बजे जारी होने थे, वो अब आधे घंटे पहले यानी 11 बजे ही जारी कर दिए जाएंगे।
JAC 12th Result 2025 LIVE: पिछले साल कैसा रहा कक्षा 12वीं का रिजल्ट?
JAC 12th Result 2025 LIVE: पिछले साल झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का पासिंग प्रतिशत 85.48% था। साइंस स्ट्रीम में 72.70%, कॉमर्स में 90.60% और आर्ट्स स्ट्रीम में 93.16% स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं, वोकेशनल स्ट्रीम का पासिंग प्रतिशत 89.22% रहा था।
JAC 12th Result 2025 LIVE: आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट अगले सप्ताह होगा जारी
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड की तरफ से आज कक्षा 12वीं की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट अगले सप्ताह जारी होने की उम्मीद है।
JAC 12th Result 2025 LIVE: कहां देखें रिजल्ट?
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र नीचे बताई गई ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
- jacresults.com
- jac.jharkhand.gov.in
- jharresults.nic.in
- results.digilocker.gov.in
JAC 12th Result 2025 LIVE: कौन होंगे मुख्य अतिथि?
JAC 12th Result 2025 LIVE: रिजल्ट जारी होने के कार्यक्रम में झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के माननीय मंत्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, विभाग के सचिव विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
JAC 12th Result 2025 LIVE: रिजल्ट कब होगा जारी?
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आज सुबह 11:30 बजे घोषित किया जाएगा। हालांकि, रिजल्ट देखने का लिंक दोपहर 12:30 बजे से वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा।
JAC 12th Result 2025 LIVE: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
JAC 12th Result 2025 LIVE: छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
1. सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स – jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in या jharresults.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर दिए गए “JAC 12th Exam Result 2025” या “Intermediate Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना Roll Code और Roll Number भरना होगा (यह जानकारी आपके एडमिट कार्ड पर दी होती है)।
4. सभी डिटेल भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप चाहें तो उसका स्क्रीनशॉट लें, PDF में सेव करें, या फिर प्रिंट आउट निकाल लें।
JAC 12th Result 2025 LIVE: इस साल इंटर की परीक्षा में 3.5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स हुए शामिल
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं इस बार 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में करीब 3.50 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इनमें लगभग 98,000 छात्र साइंस स्ट्रीम से और करीब 21,000 छात्र कॉमर्स स्ट्रीम से थे।
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड साइंस और कॉमर्स के नतीजे आज होंगे घोषित; यहां जानें लेटेस्ट अपडेट
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट सुबह 11:30 बजे घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने के लगभग एक घंटे बाद, यानी दोपहर 12:30 बजे से छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। छात्र पल-पल की ताजा जानकारी के लिए लगातार हमारे साथ जुड़े रहें।
JAC 12th Result 2025 LIVE: इंटरनेट नहीं है? ऐसे करें SMS से 12वीं का रिजल्ट चेक
JAC 12th Result 2025 LIVE: अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: अपने मोबाइल में नया मैसेज लिखें।
स्टेप 2: मैसेज में टाइप करें – JHA12 [स्पेस] अपना रोल नंबर और इसे 5676750 पर भेज दें।
स्टेप 3: कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से 12वीं का स्कोर SMS के रूप में भेज दिया जाएगा।
JAC 12th Result 2025 LIVE: कक्षा 12वीं की मार्कशीट ऐसे करें डाउनलोड
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए “JAC 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
स्टेप 4: ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा। मार्कशीट को ध्यान से देखें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
JAC 12th Result 2025 LIVE: इस तारीख को आएगा झारखंड बोर्ड का रिजल्ट
JAC 12th Result 2025 LIVE: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड एकेडमिक काउंसिल का कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 पहले साइंस (Science) और कॉमर्स (Commerce) स्ट्रीम के लिए 31 मई को जारी होगा। वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट अगले हफ्ते घोषित किया जाएगा।
JAC Jharkhand Board 12th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज शनिवार, 31 मई 2025 को सुबह 11 बजे इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) का परिणाम जारी करेगा। हालांकि, बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक 12:30 एक्टिव किया जाएगा। बता दें कि बोर्ड की तरफ से आज साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की इन आधिकारिक वेबसाइट – jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को उनके रोल कोड व रोल नंबर की जरूरत होगी।
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। वहीं, अगले सप्ताह आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट आएगा। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 3.50 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें साइंस में करीब 98 हजार और कॉमर्स में 21 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई थी। जैक के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने पहले ही बताया था कि इसी माह इंटर का परिणाम जारी होगा।
पिछले साल जैक बोर्ड 12वीं का ओवरऑल रिजल्ट 85.48 फीसदी रहा रहा था। जबकि 2023 में यह 88.67 प्रतिशत परिणाम था। इसमें 3.19 फीसदी गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले साल 12वीं साइंस में उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची की स्नेहा (491 अंक), कॉमर्स में इसी स्कूल की प्रतिभा साहा (474 अंक) और आर्ट्स में सरकारी प्लस टू हाई स्कूल कांके की जीनत परवीन (472 अंक) स्टेट टॉपर बनी थीं। इंटर साइंस 72.70 प्रतिशत, कॉमर्स में 90.60 प्रतिशत, आर्ट्स में 93.16 प्रतिशत और वोकेशनल में 89.22 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे थे।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
5 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
7 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines