Live Updates
JAC 12th Result 2025 LIVE: कॉमर्स स्ट्रीम का जेंडर वाइज पासिंग प्रतिशत
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के कॉमर्स स्ट्रीम में छात्राओं का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। इस साल कॉमर्स स्ट्रीम में 95.05% छात्राओं को सफलता मिली है। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में छात्रों का पासिंग प्रतिशत 78.47% रहा।
JAC 12th Result 2025 LIVE: साइंस स्ट्रीम का जेंडर वाइज पासिंग प्रतिशत
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की साइंस स्ट्रीम में छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 80.29% रहा, जबकि छात्रों का पासिंग प्रतिशत छात्राओं से थोड़ा कम 78.47% है।
JAC 12th Result 2025 LIVE: जानिए कैसा रहा इस बार का रिजल्ट
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड 12वीं के परिणाम 2025 का एनालिसिस सामने आ गया है।
साइंस स्ट्रीम में कुल 79.26% छात्र सफल रहे।
कॉमर्स स्ट्रीम में 91.2% विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।
इस बार कॉमर्स स्ट्रीम का प्रदर्शन साइंस की तुलना में बेहतर रहा है।
JAC 12th Result 2025 LIVE: साइंस और कॉमर्स दोनों में बेटियों का दबदबा
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजों में इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। साइंस और कॉमर्स दोनों ही स्ट्रीम्स में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों की तुलना में बेहतर रहा है।
JAC 12th Result 2025 LIVE: कॉमर्स स्ट्रीम में 91.2% छात्र हुए पास
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल कुल 22,066 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 20,285 छात्र सफल हुए हैं। कुल पासिंग प्रतिशत 91.2% रहा, जो इस बार कॉमर्स स्ट्रीम के शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है।
JAC 12th Result 2025 LIVE: साइंस स्ट्रीम में 79.26% स्टूडेंट्स हुए पास, लातेहार बना टॉपर जिला
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड इंटर साइंस रिजल्ट 2025 के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इस साल साइंस स्ट्रीम में कुल 98,634 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 78,000 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
पास होने वाले छात्रों की संख्या इस प्रकार रही:
- फर्स्ट डिविजन: 58,000 छात्र
- सेकेंड डिविजन: 19,000 छात्र
- कुल पास प्रतिशत रहा - 79.26%
इस बार लातेहार जिला ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।
JAC 12th Result 2025 LIVE: कक्षा 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र 12:30 बजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स - jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in या jharresults.nic.in पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
JAC 12th Result 2025 LIVE: काउंसिल अध्यक्ष ने दी सफल छात्रों को शुभकामनाएं, असफल छात्रों को किया प्रोत्साहित
JAC 12th Result 2025 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने कहा कि परिषद हमेशा परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से आयोजित कराने के लिए प्रतिबद्ध रहती है। साथ ही मूल्यांकन और रिजल्ट प्रक्रिया को समय पर पूरा करना भी हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने 12वीं परीक्षा में सफल होने वाले सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही, जो छात्र थोड़े अंकों से पास नहीं हो सके, उन्हें निराश न होने की सलाह दी और अगली बार कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।
JAC 12th Result 2025 LIVE: क्या झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट UMANG App पर मिलेगा?
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड ने 10वीं के नतीजे UMANG App पर जारी किए थे, इसलिए उम्मीद है कि 12वीं का रिजल्ट भी उमंग ऐप पर उपलब्ध कराया जा सकता है। छात्र उमंग ऐप पर जाकर अपना रिजल्ट चेक करने की कोशिश कर सकते हैं।
JAC 12th Result 2025 LIVE: पिछले साल स्नेहा बनी थीं स्टेट टॉपर, जानिए किसने किस स्ट्रीम में मारी बाजी
JAC 12th Result 2025 LIVE: पिछले साल 2024 में झारखंड बोर्ड 12वीं के टॉपर्स में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। साइंस स्ट्रीम में रांची के उर्सुलाइन इंटर कॉलेज की स्नेहा ने 491 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया था। इसी कॉलेज की प्रतिभा साहा ने कॉमर्स स्ट्रीम में 474 अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में कांके स्थित सरकारी प्लस टू हाई स्कूल की जीनत परवीन ने 472 अंक के साथ टॉप किया था।
JAC 12th Result 2025 LIVE: DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट
JAC 12th Result 2025 LIVE: छात्र DigiLocker के जरिए भी अपनी झारखंड बोर्ड 12वीं की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें।
स्टेप 2: अपने आधार नंबर की मदद से लॉग इन करें या नया अकाउंट बनाएं।
स्टेप 3: अब "Jharkhand Academic Council" सेक्शन चुनें।
स्टेप 4: इसके बाद "Class 12" विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 5: अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें और सबमिट करें।
JAC 12th Result 2025 LIVE: कुछ ही पलों में जारी होगा रिजल्ट, शिक्षा मंत्री पहुंचे सभागार
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सभागार पहुंच चुके हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है और अब कुछ ही देर में आधिकारिक रूप से रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी।
JAC 12th Result 2025 LIVE: SMS के जरिए ऐसे चेक करें झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
JAC 12th Result 2025 LIVE: अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो भी आप मोबाइल पर SMS के जरिए अपना झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- अपने मोबाइल फोन में SMS ऐप खोलें।
- नया मैसेज टाइप करें इस फॉर्मेट में:
RESULT JAC12
- उदाहरण के लिए, अगर आपका रोल कोड 11001 और रोल नंबर 123456 है, तो मैसेज होगा:
RESULT JAC12 11001 123456
- अब इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें।
कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर रिजल्ट की जानकारी मिल जाएगी।
JAC 12th Result 2025 LIVE: कक्षा 12वीं का रिजल्ट 11:30 बजे होगा जारी
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट सुबह 11:30 बजे जारी किया जाएगा।
JAC 12th Result 2025 LIVE: ऑरिजिनल मार्कशीट के लिए स्कूल से करें संपर्क
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी होने के बाद छात्र जो मार्कशीट देखेंगे, वह केवल प्रोविजनल यानी अस्थायी होगी। असली मार्कशीट और सर्टिफिकेट बाद में स्कूल से ही मिलेंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) पहले स्कूलों को ये डॉक्यूमेंट भेजेगा, फिर स्कूल अपने छात्रों को मार्कशीट देंगे। ऐसे में छात्र रिजल्ट देखने के बाद अपने स्कूल से संपर्क बनाए रखें और ऑरिजिनल मार्कशीट मिलने की जानकारी समय-समय पर लेते रहें।
JAC 12th Result 2025 LIVE: जानिए ग्रेडिंग सिस्टम और पासिंग क्राइटेरिया
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है। वहीं, ग्रेडिंग सिस्टम कुछ इस प्रकार है:
- 60% या उससे अधिक अंक: फर्स्ट डिविजन (A+)
- 45% से 59.99% के बीच: सेकेंड डिविजन (B)
- 33% से 44.99% के बीच: थर्ड डिविजन (C)
- 33% से कम अंक: फेल (F)
इसके अलावा, बोर्ड की ओर से ग्रेस मार्क्स भी दिए जा सकते हैं – किसी एक विषय में अधिकतम 5% और दो विषयों में अधिकतम 3% तक।
JAC 12th Result 2025 LIVE: जानें पास होने के लिए कितने अंक जरूरी
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे। साथ ही, कुल मिलाकर भी औसतन 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
JAC 12th Result 2025 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में कौन-कौन होंगे शामिल?
JAC 12th Result 2025 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही विभाग के सचिव विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
JAC 12th Result 2025 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होगी रिजल्ट की घोषणा
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी।
JAC 12th Result 2025 LIVE: कैसे डाउनलोड करें कक्षा 12वीं की मार्कशीट?
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए “JAC 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
स्टेप 4: ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा। मार्कशीट को ध्यान से देखें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
JAC 12th Result 2025 LIVE: अगले 5 मिनट में जारी होगा परिणाम
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट अगले 5 मिनट में जारी कर दिया जाएगा।
Jharkhand Board 12th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज, 31 मई 2025 को सुबह 11:30 बजे कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम जारी कर दिया। इस परीक्षा में शामिल छात्र दोपहर 12:30 बजे बोर्ड की इन आधिकारिक वेबसाइट – jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को उनके रोल कोड व रोल नंबर की जरूरत होगी।
इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में 3.50 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें साइंस में करीब 98 हजार और कॉमर्स में 21 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई थी। झारखंड बोर्ड अगले सप्ताह कक्षा 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करेंगे।
झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 से जुड़ी सभी ताजा जानकारी के लिए छात्र लगातार हमारे साथ जुड़े रहें।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
5 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
7 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines