Live Updates
JAC 10th Result 2025 LIVE: टॉपर्स लिस्ट
JAC 10th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में टॉप करने वाले छात्रों की लिस्ट यहां देखें:
रैंक 1: गीतांजलि: 493 (98.60%)
रैंक 2: रितु कुमारी, अमृता गुप्ता, पूजा कुमारी, अमर कुमार: 491 (98.20%)
रैंक 3: शिवानी कुमारी, विकास प्रमाणिक: 489 (97.80%)
रैंक 4: श्रेया कुमारी, साक्षी कुमारी: 488 (97.60%)
JAC 10th Result 2025 LIVE: इस साल फिर लड़कियों ने मारी बाजी
JAC 10th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिसमें इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
- लड़कों का पासिंग प्रतिशत: 90.96%
- लड़कियों का पासिंग प्रतिशत: 92.38%
JAC 10th Result 2025 LIVE: मार्कशीट स्कूलों के माध्यम से प्राप्त करें
JAC 10th Result 2025 LIVE: रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी छात्रों की ओरिजनल मार्कशीट सीधे उनके स्कूलों को भेज दी जाएगी। इसके बाद छात्र अपने स्कूल जाकर अपनी ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। इस मार्कशीट में छात्र की व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक और कुल प्राप्त अंक भी स्पष्ट रूप से दिए होंगे।
JAC 10th Result 2025 LIVE: शिक्षा मंत्री ने छात्रों को दी शुभकामनाएं
JAC 10th Result 2025 LIVE: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने झारखंड बोर्ड 10वीं के नतीजों पर खुशी जताते हुए सभी सफल छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह नतीजे छात्रों की कड़ी मेहनत और माता-पिता के सहयोग का परिणाम हैं। अभिभावकों ने बच्चों की पढ़ाई में पूरा ध्यान दिया, जिसका असर अब नजर आ रहा है।
उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस बार रिजल्ट जारी होने में थोड़ी देरी हुई, लेकिन आगे से ऐसा नहीं होगा। मंत्री ने बताया कि पूरे सिस्टम को बेहतर बनाने की योजना पर काम चल रहा है, जिसकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी ताकि भविष्य में परिणाम समय पर और अधिक पारदर्शिता के साथ जारी हों।
JAC 10th Result 2025 LIVE: टॉप परफॉर्मिंग जिले
JAC 10th Result 2025 LIVE: इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा में कोडरमा जिला सबसे आगे रहा, जहां 98.1% छात्र पास हुए।
अन्य टॉप जिले इस प्रकार हैं:
पाकुड़ – 96.83%
जामताड़ा – 96.33%
लातेहार – 96.23%
साहेबगंज – 96.22%
JAC 10th Result 2025 LIVE: डिविजन के अनुसार पास हुए छात्रों की संख्या
JAC 10th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में इस बार बड़ी संख्या में छात्र सफल रहे। फर्स्ड डिविजन में 2,02,140 छात्रों ने सफलता पाई है, जबकि सेकेंड डिविजन में 1,57,294 छात्रों ने परीक्षा पास की है। वहीं, थर्ड डिविजन में 17,521 छात्रों को सफलता मिली है।
JAC 10th Result 2025 LIVE: रांची में 87.32% छात्र पास
JAC 10th Result 2025 LIVE: राजधानी रांची में झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 का कुल पासिंग प्रतिशत 87.32% रहा। यह आंकड़ा राज्य के औसत पासिंग प्रतिशत 91.71% से थोड़ा कम है।
JAC 10th Result 2025 LIVE: इस साल कक्षा 10वीं में 3.95 लाख से ज्यादा छात्र पास
JAC 10th Result 2025 LIVE: इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए 4,33,944 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 4,31,488 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से कुल 3,95,755 छात्रों ने परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है।
JAC 10th Result 2025 LIVE: इस साल 2.21 लाख से ज्यादा छात्रों को फर्स्ट डिविजन
JAC 10th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 में कुल 2,21,040 छात्रों ने फर्स्ट डिविजन (First Division) हासिल की है।
JAC 10th Result 2025 LIVE: कक्षा 10वीं में 91.71% छात्रों को मिली सफलता
JAC 10th Result 2025 LIVE: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल कुल 91.71% छात्र पास हुए हैं।
JAC 10th Result 2025 LIVE: दोपहर 12:20 बजे एक्टिव होगा रिजल्ट लिंक
JAC 10th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि, रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर आज दोपहर 12:20 बजे एक्टिव कर दिया जाएगा।
JAC 10th Result 2025 LIVE: SMS के जरिए कैसे चेक करें स्कोरकार्ड
JAC 10th Result 2025 LIVE: छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके SMS के जरिए भी अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- अपने मोबाइल के मैजेस बॉक्स में टाइप करें Result
- इसे इस नंबर - 56263 पर भेजें।
- आपका रिजल्ट SMS के रूप में आपके फोन पर भेज दिया जाएगा।
JAC 10th Result 2025 LIVE: इन वेबसाइट पर विजिट कर देखें अपना रिजल्ट?
JAC 10th Result 2025 LIVE: छात्र झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 नीचे दी गई वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:
– jacresults.com
– jac.jharkhand.gov.in
– results.digilocker.gov.in
इनमें से किसी भी वेबसाइट पर जाकर आप अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
JAC 10th Result 2025 LIVE: जारी हुआ कक्षा 10वीं का रिजल्ट
JAC 10th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 प्रेस-कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी कर दिया गया है। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
JAC 10th Result 2025 LIVE: कब एक्टिव होगा रिजल्ट लिंक?
JAC 10th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड के अनुसार, कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 आज रांची स्थित जेएसी ऑडिटोरियम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा के बाद, छात्र दोपहर 12:20 बजे से झारखंड बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
JAC 10th Result 2025 LIVE: शुरू होने वाली है प्रेस-कॉन्फ्रेंस
JAC 10th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट प्रेस-कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। प्रेस-कॉन्फ्रेंस जल्द ही शुरू होने वाली है। इस मौके पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और परिणाम को औपचारिक रूप से जारी करेंगे। उनके साथ शिक्षा विभाग के सचिव तथा बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
JAC 10th Result 2025 LIVE: अब कुछ ही मिनटों में होगा रिजल्ट जारी
JAC 10th Result 2025 LIVE: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2025 अब से कुछ ही मिनटों में जारी होने वाला है। छात्र बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
JAC 10th Result 2025 LIVE: हिंदी और साइंस की दोबारा हुई थी परीक्षा
JAC 10th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड को कक्षा 10वीं की हिंदी और साइंस की परीक्षा दोबारा करानी पड़ी थी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इन दोनों विषयों के प्रश्नपत्र लीक हो गए थे और सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। जांच में यह पाया गया कि जो प्रश्नपत्र ऑनलाइन वायरल हुए थे, वे असली परीक्षा के सवालों से मेल खा रहे थे। इसके बाद बोर्ड ने पहली परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया।
हिंदी की पहली परीक्षा 18 फरवरी को हुई थी। साइंस की पहली परीक्षा 20 फरवरी को आयोजित की गई थी।
इन दोनों विषयों की पुनः परीक्षा बाद में कराई गई, ताकि सभी छात्रों के लिए निष्पक्षता बनी रहे और परीक्षा की विश्वसनीयता कायम रहे।
JAC 10th Result 2025 LIVE: पिछले सालों का पासिंग प्रतिशत
JAC 10th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 में पासिंग प्रतिशत पिछले साल की तुलना सबसे कम रहा। यह 2021 के बाद से सबसे लो था। नीचे देखें पिछले कुछ वर्षों का रिजल्ट ट्रेंड:
2021: 95.95%
2022: 95.78%
2023: 95.47%
2024: 90.39%
इससे साफ है कि 2024 में रिजल्ट कम रहा है, जबकि पिछले तीन सालों में पासिंग प्रतिशत 95% से ऊपर रहा था।
JAC 10th Result 2025 LIVE: पिछले साल कैसा रहा था जेंडर वाइज रिजल्ट?
JAC 10th Result 2025 LIVE: पिछले साल झारखंड बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 1,98,262 लड़कों ने भाग लिया था, जिनमें से 1,77,849 पास हुए। इस तरह लड़कों का पास प्रतिशत 89.70% रहा। वहीं, 2,20,361 लड़कियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,00,549 छात्राएं पास हुईं। लड़कियों का पास प्रतिशत 91% रहा, जो लड़कों की तुलना में थोड़ा ज्यादा था।
JAC 10th Result 2025 LIVE: सिर्फ 15 मिनट बाकी
JAC 10th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 अगले 15 मिनट में जारी कर दिए जाएंगे।
JAC 10th Result 2025 LIVE: 4.33 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
JAC 10th Result 2025 LIVE: इस साल झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 4.33 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा राज्यभर के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 के बीच हुई थी। इसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षा 4 मार्च से 20 मार्च तक कराई गई। अब रिजल्ट जारी होने वाला है, जिसे लेकर छात्र, अभिभावक और स्कूल सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह परिणाम छात्रों के आगामी शिक्षा करियर की दिशा भी तय करेगा।
JAC 10th Result 2025 LIVE: आज सुबह 11:30 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
JAC 10th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज सुबह 11:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। यह कार्यक्रम रांची स्थित JAC ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
JAC 10th Result 2025 LIVE: जानिए पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था
JAC 10th Result 2025 LIVE: यहां देखें 2024 के रिजल्ट की कुछ मुख्य बातें:
- कुल पासिंग प्रतिशत: 90.39%
- लड़कियों का पासिंग प्रतिशत: 91%
- लड़कों का पासिंग प्रतिशत: 89.7%
- फर्स्ड डिविजन से पास हुए छात्र: 54.2%
- सेकेंड डिविजन से पास हुए छात्र: 40.6%
- थर्ड डिविजन से पास हुए छात्र: 5.17%
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले साल छात्रों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था।
JAC 10th Result 2025 LIVE: कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
JAC 10th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले jacresults.com वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद "Results of Annual Secondary Examination – 2025" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4: जानकारी भरने के बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रोल नंबर पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट देखने में कोई दिक्कत न हो।
JAC 10th Result 2025 LIVE: कब एक्टिव होगा रिजल्ट लिंक?
JAC 10th Result 2025 LIVE: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 आज सुबह 11:30 बजे रांची स्थित JAC ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा।
रिजल्ट जारी होने के थोड़ी देर बाद, यानी दोपहर 12:30 बजे से, छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए इन दो वेबसाइट्स का इस्तेमाल करें:
- jac.jharkhand.gov.in
- jacresults.com
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रोल नंबर तैयार रखें और समय पर वेबसाइट पर लॉगिन करें।
JAC 10th Result 2025 LIVE: डिजिलॉकर से कैसे देखें रिजल्ट?
JAC 10th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्रों को सुझाव दिया जाता है कि वे पहले से ही DigiLocker पर अपना अकाउंट बना लें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत लॉगिन करके मार्कशीट देख सकें।
डिजिलॉकर पर रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होता है। जैसे ही बोर्ड रिजल्ट अपलोड करेगा, छात्र वहां से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
JAC 10th Result 2025 LIVE: रिजल्ट में मात्र 3 घंटे बाकी
JAC 10th Result 2025 LIVE: झारखंड एकेडमिक काउंसिल के कक्षा 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। राज्य सरकार ने पुष्टि की है कि झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 27 मई (सोमवार) को दोपहर 12:20 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र अपना परिणाम jacresults.com पर ऑनलाइन देख सकेंगे।
रिजल्ट की औपचारिक घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। इस अवसर पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और रिजल्ट जारी करेंगे। उनके साथ शिक्षा विभाग के सचिव और बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
JAC Jharkhand Board 10th Result 2025 LIVE Update: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज 27 मई, सोमवार को दोपहर 11:30 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। हालांकि, रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक दोपहर 12:20 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। परीक्षा में शामिल छात्र रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाकर अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।
रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। इस मौके पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और परिणाम को औपचारिक रूप से जारी किया। उनके साथ शिक्षा विभाग के सचिव तथा बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है तो ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे। लेकिन अगर तीन या उससे अधिक विषयों में फेल होता है, तो उसे असफल घोषित कर दिया जाएगा।
झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्र News24 Hindi के साथ लगातार जुड़े रहें।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
5 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
7 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines