JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: अगर रिजल्ट वाले दिन वेबसाइट स्लो चल रही हो या खुल न रही हो, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
– अपने मोबाइल में मैसेज टाइप करें: RESULT <स्पेस> JAC10/12 <स्पेस> Roll Code <स्पेस> Roll Number
– उदाहरण: RESULT JAC10 12345 6789012
– इस मैसेज को इस नंबर – 56263 पर भेजें।
– कुछ ही देर में आपका JAC बोर्ड रिजल्ट 2025 उसी मोबाइल नंबर पर SMS के रूप में मिल जाएगा।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: अगर कोई छात्र अपने झारखंड बोर्ड 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2025 से संतुष्ट नहीं है, तो वह अपनी आंसर शीट की रीचेकिंग या रीवैल्युएशन के लिए आवेदन कर सकता है। वहीं, जो छात्र परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं, वे सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन परीक्षाओं की तारीखें रिजल्ट जारी होने के बाद जल्द ही घोषित की जाएंगी।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: अगर आपकी झारखंड बोर्ड 12वीं की मार्कशीट में नाम गलत लिखा गया है या कोई अन्य गलती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने स्कूल के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। स्कूल के माध्यम से आप मार्कशीट में जरूरी सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। समय पर सुधार कराने से भविष्य में किसी भी परेशानी से बचा जा सकता है।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: अगर कोई छात्र झारखंड कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 पास नहीं कर पाता है, तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। झारखंड बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करता है। कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 की डेटशीट, रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल छात्र नीचे बताए गए तरीके से अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
– सबसे पहले jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
– इसके बाद इस लिंक ‘Results of Annual Secondary Examination – 2025’ (कक्षा 10 के लिए) या ‘Annual Higher Secondary Examination Result – 2025’ (कक्षा 12 के लिए) पर क्लिक करें।
– अब Jharkhand Board Result 2025 का लॉगिन पेज खुलेगा।
– यहां अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
– आपका झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
– आप रिजल्ट को सेव करके डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट पिछले साल 19 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। उस समय कक्षा 10वीं का कुल पासिंग प्रतिशत 90.39% रहा था।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारी पासिंग प्रतिशत की जानकारी देंगे और साथ ही हर जिले का पासिंग प्रतिशत भी जारी करेंगे। इसके अलावा अधिकारी रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी एक्टिव करेंगे।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड परीक्षा 2025 पास करने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं। बोर्ड कुछ छात्रों को ग्रेस मार्क्स भी देता है, अगर उन्हें लगता है कि छात्र को पास होने में थोड़ी मदद की जरूरत है। अगर कोई छात्र एक विषय में फेल हो रहा है, तो उसे उस विषय में 5% तक ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं। वहीं, अगर कोई छात्र दो विषयों में फेल हो रहा है, तो दोनों विषयों में 3% तक ग्रेस मार्क्स दिए जाते हैं।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: अगर झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट ज्यादा ट्रैफिक के कारण ना खुले, तो छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है।
वे अपना रिजल्ट SMS या डिजिलॉकर के जरिए भी देख सकते हैं। इससे आसानी से बिना किसी परेशानी के रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 की तारीख और समय कभी भी घोषित किया जा सकता है। उम्मीद है कि झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 26 मई 2025 को जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का परिणाम मई के आखिर में घोषित होने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होते ही टॉपर्स की लिस्ट, पासिंग प्रतिशत, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड ने पिछले वर्ष यानी 2024 में कक्षा 10वीं के नतीजे 19 अप्रैल को जारी किए थे। इस परीक्षा में कुल 4.18 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 3.78 लाख छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की थी।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: इस साल 18 फरवरी और 20 फरवरी को आयोजित की गई कक्षा 10वीं की हिंदी और साइंस की बोर्ड परीक्षाओं के पेपर लीक हो गए थे। इसके बाद ये दोनों परीक्षाएं दोबारा 7 मार्च (हिंदी- कोर्स A और कोर्स B) और 8 मार्च (साइंस) को कराई गई थी।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अगर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे में छात्र डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, SMS सेवा के जरिए भी पास या फेल का स्टेटस आसानी से चेक किया जा सकता है। वेबसाइट डाउन होने की स्थिति में ये विकल्प छात्रों के लिए काफी सहायक साबित होंगे।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: पिछले साल झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में इन छात्रों ने टॉप किया था-
– ज्योत्सना ज्योति- 99.2% अंक
– सना संजोरी – 98.96% अंक
– करिश्मा कुमारी – 98.4% अंक
– सृष्टि सौम्या- 98.4% अंक
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की साइंस स्ट्रीम की आंसर शीट की जांच पूरी कर ली है। वहीं, कॉमर्स और आर्ट्स की कॉपियों की जांच अभी बाकी है। ऐसे में उम्मीद है कि बोर्ड पहले कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर सकता है।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यहां से छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। लेकिन, छात्रों को उनकी ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद उनके संबंधित स्कूल से मिलेगी।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इस मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, कक्षा, स्कूल का नाम, विषयवार अंक और पास/फेल स्टेटस सहित जरूरी जानकारी उपलब्ध होगी।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट छात्र नीचे बताई गई वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।
– jac.jharkhand.gov.in
– jacresults.com