Jharkhand Board 12th Arts Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने शनिवार, 31 मई 2025 को साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया था। लेकिन आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र अपने रिजल्ट का अब भी इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड इस सप्ताह कक्षा 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाकर अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी होगा रिजल्ट
झारखंड बोर्ड की तरफ से आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन परिणाम को औपचारिक रूप से जारी करेंगे। इसके अलावा शिक्षा विभाग के सचिव तथा बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौजूद रहेंगे।
परीक्षा में पास होने के लिए इतने मार्क्स जरूरी
झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों को परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% मार्क्स प्राप्त करने होंगे। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है तो उसे बोर्ड के क्राइटेरिया के अनुसार, ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे। हालांकि, तीन या उससे अधिक विषयों में फेल होने वाले छात्र को फेल माना जाएगा और उसे अपनी क्लास दोहरानी होगी।
JAC 12th Arts Result 2025: कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
स्टेप 1: सबसे पहले jacresults.com वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद “Results of Annual Intermediate Examination – 2025” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4: डिटेल भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
JAC 12th Arts Result 2025: डिजिलॉकर से कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट?
झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होंगे। छात्रों को सुझाव दिया जाता है कि वे पहले से ही Digilocker पर अपना अकाउंट बना लें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत लॉगिन करके मार्कशीट देख सकें। डिजिलॉकर पर रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होता है। जैसे ही बोर्ड रिजल्ट अपलोड करेगा, छात्र वहां से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
5 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
7 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines