JAC 12th Arts Result 2025: आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट

JAC 12th Arts Result 2025: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल छात्र रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट – jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट 2025

Jharkhand Board 12th Arts Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने शनिवार, 31 मई 2025 को साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया था। लेकिन आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र अपने रिजल्ट का अब भी इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड इस सप्ताह कक्षा 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाकर अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी होगा रिजल्ट

झारखंड बोर्ड की तरफ से आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन परिणाम को औपचारिक रूप से जारी करेंगे। इसके अलावा शिक्षा विभाग के सचिव तथा बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौजूद रहेंगे।

परीक्षा में पास होने के लिए इतने मार्क्स जरूरी

झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों को परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% मार्क्स प्राप्त करने होंगे। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है तो उसे बोर्ड के क्राइटेरिया के अनुसार, ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे। हालांकि, तीन या उससे अधिक विषयों में फेल होने वाले छात्र को फेल माना जाएगा और उसे अपनी क्लास दोहरानी होगी।

JAC 12th Arts Result 2025: कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?

स्टेप 1: सबसे पहले jacresults.com वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद “Results of Annual Intermediate Examination – 2025” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4: डिटेल भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

JAC 12th Arts Result 2025: डिजिलॉकर से कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट?

झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होंगे। छात्रों को सुझाव दिया जाता है कि वे पहले से ही Digilocker पर अपना अकाउंट बना लें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत लॉगिन करके मार्कशीट देख सकें। डिजिलॉकर पर रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होता है। जैसे ही बोर्ड रिजल्ट अपलोड करेगा, छात्र वहां से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ