JAC Delhi Counselling 2023: राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट कल होगा जारी, इस तरह से कर सकेंगे चेक
Edited By Niharika Gupta

JAC Delhi Counselling 2023
Edited By Niharika Gupta

JAC Delhi Counselling 2023
JAC Delhi Counselling 2023: संयुक्त प्रवेश समिति, दिल्ली कल 28 जून, 2023 को (JAC) दिल्ली काउंसलिंग 2023 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगी। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग राउंड के लिए खुद को रजिस्टर्ड किया है, वे जेएसी दिल्ली की आधिकारिक साइट jacdelhi.admissions.nic.in के माध्यम से राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।
जेईई मेन सीआरएल रैंक 60000 तक के उम्मीदवार 30 जून तक सीट प्रोसेसिंग फीस देने के बाद फिजिकल रिपोर्टिंग के लिए जा सकते हैं। 15000 तक सीआरएल रैंक वाले उम्मीदवार 5 जुलाई 2023 तक कॉलेजों में रिपोर्ट कर सकते हैं और सीआरएल रैंक 15000 से ऊपर के उम्मीदवार 6 जुलाई 2023 तक रिपोर्ट कर सकते हैं।
यदि उम्मीदवार 6 जुलाई, 2023 तक अपने भरे हुए विकल्पों के अनुसार सीट/संस्थान का कोई अपग्रेड नहीं चाहते हैं तो वे अनंतिम प्रवेश के बाद अपनी अलॉटमेंट सीट को फ्रीज कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: