Niharika Gupta
Read More
Jharkhand JAC 10th& 12th Compartment Exam 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए झारखंड कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है। इंटरमीडिएट और सेकेंडरी कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 जुलाई को समाप्त होगी। हालांकि, उम्मीदवार 7 जुलाई तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jac.jharhand.gov.in के माध्यम से कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ 6 जुलाई से 8 जुलाई तक अपने आवेदन ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं और बैंक चालान का उपयोग करके आवश्यक शुल्क 10 जुलाई, 2023 तक जमा करना होगा।
बता दें कि कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम क्रमशः 23 मई और 30 मई, 2023 को घोषित किए गए थे। कक्षा 10वीं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.38 प्रतिशत है और कुल 4,07,559 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। कक्षा 12वीं विज्ञान स्ट्रीम का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.44 प्रतिशत है। इस वर्ष कुल 60,134 छात्रों ने जेएसी कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।