JAC 12th Result 2023 Live: झारखंड 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट कल इस समय होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक
Edited By Niharika Gupta

JAC Board 12th Result 2023
Edited By Niharika Gupta

JAC Board 12th Result 2023
JAC Board 12th Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कल झारखंड 12वीं के परिणाम 2023 की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट – jac.nic.in, jharresults.nic.in, or jac.jharkhand.gov.in पर करेगा।
इस बार जेएसी कक्षा 12 के आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम जारी करेगा। इससे पहले 10वीं और 12वीं के साइंस स्ट्रीम के नतीजे जारी किए गए थे। उसी दिन आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट 30 मई को जारी करने की घोषणा की गई थी। सूत्रों के मुताबिक, परिणाम दोपहर 2-3 बजे के आसपास जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पिछले साल आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.43 प्रतिशत था, जबकि कॉमर्स सट्रीम के 92.75 प्रतिशत छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास की थी। उससे एक साल पहले बोर्ड द्वारा दर्ज कुल पास प्रतिशत 90.71 फीसदी था, उस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 3,31,056 छात्र उपस्थित हुए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: