दुनियाभर के 95 देशों में स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी ने पढ़ाई जाती हिन्दी, ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में भी पॉपुलर
Edited By News24 हिंदी

Hindi language
Edited By News24 हिंदी

Hindi language
Hindi Language: एक भाषा के रूप में हिन्दी न सिर्फ भारत की पहचान है, बल्कि बहुत सरल, सहज और सुगम भाषा होने के साथ-साथ विश्व की संभवतः सबसे वैज्ञानिक भाषा भी है, जिसे दुनिया भर में समझने, बोलने और चाहने वाले लोग बहुत बड़ी संख्या में मौजूद हैं। हिन्दी भाषा सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। हिन्दी भाषा को विदेशों में बड़े पैमाने पर अपनाया गया है। आइए जानते हैं विदेशों में हिन्दी की लोकप्रियता के बारे में…
यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड में हिन्दी पढ़ाई जाती है। हंगरी के रहने वाले प्रोफेसर इमरै बंघा ऑक्सफोर्ड में छात्रों को हिन्दी सिखाते हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में स्थित है। यह एक कॉलेजिएट शोध विश्वविद्यालय है।
कैंब्रिज विश्वविद्यालय में भी हिन्दी पढ़ाई जाती है। हिन्दी साहित्य के इतिहासकार व्याकरण के विद्वान रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर हिन्दी पढ़ाते हैं। इंग्लैंड के कैम्ब्रिज शहर में स्थित यह विश्वविद्यालय शिक्षा, संस्कृति, इतिहास और प्रौद्योगिकी का केंद्र है। इस समय इसके साथ 31 कॉलेज, 100 विभाग, फैकल्टी, सिंडिकेट और 6 स्कूल हैं।
बता दें कि विश्व के 95 देशों के विश्वविद्यालयों में हिन्दी भाषा का अध्ययन कराया जाता है। हिन्दी का शिक्षण एवं प्रशिक्षण विश्व के लगभग 180 विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं में चल रहा है। अकेले अमरीका में 100 से अधिक विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में हिंदी पढ़ाई जाती है।
भारत के अलावा मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद एवं टोबैगो और नेपाल में भी हिन्दी बोली जाती है। लगभग 100 विश्वविद्यालयों में उसके लिए अध्यापन केंद्र खुले हुए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: