दिल्ली में 5 दिनों तक एयरफोर्स का बड़ा अभ्यास, 16 स्कूल परिसरों में तैनात होंगे एयर वॉरियर्स
Author: News24 हिंदी
2025-04-29 08:55:22
देश की राजधानी दिल्ली में हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय वायुसेना ने एक विशेष अभ्यास की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत दिल्ली सरकार के 16 सरकारी स्कूल के परिसर को 28 अप्रैल से 2 मई तक अस्थायी रूप से अपने उपयोग में लिया गया है।
खाने-पीने से लेकर रहने तक का पूरा बंदोबस्त
इन स्कूल परिसरों में एयरफोर्स के एयर वॉरियर्स और अधिकारी दिन-रात ठहरेंगे। उनके रहने, खाने-पीने और अन्य जरूरतों का पूरा बंदोबस्त स्कूल परिसरों में ही किया गया है। अधिकारी अपने आवश्यक साजो-सामान के साथ इन स्कूलों में रहेंगे और अभ्यास करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस जैसा होगा अभ्यास
इस अभ्यास का उद्देश्य राजधानी के आसमान में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाना है। आमतौर पर इस तरह के बड़े पैमाने पर अभ्यास स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों के दौरान होते रहे हैं, जब एयरफोर्स अस्थायी रूप से स्कूल कैंपस का उपयोग करती है। इस बार यह अभ्यास एक विशेष परिस्थिति के तहत किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines