Global Employability University Rankings: वह कॉलेज या यूनिवर्सिटी बेहतर मानी जाती है जहां से पढ़कर छात्रों की हाई पेड नौकरी लगे। हाल ही में Global Employability University Rankings (GEURS) 2025 जारी हुई है। जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर की यूनिवर्सिटी पर यह स्टडी हुई। जिसमें 250 ऐसी यूनिवर्सिटी की सूची तैयार की गई जिनमें पढ़ने वाले छात्रों की नौकरी मिलने का प्रतिशत सबसे ज्यादा है।
फ्रेंच कंसल्टेंसी फर्म GEURS द्वारा तैयार डेटा के अनुसार इंडिया के 10 विश्वविद्यालयों को इसमें स्थान मिला है। जिसमें IIT दिल्ली 250 में से 28वें स्थान पर है। इसके बाद भारतीय विज्ञान संस्थान या IISc (रैंक 47), IIT बॉम्बे (रैंक 60), IIT खड़गपुर (रैंक 141) और IIM अहमदाबाद (रैंक 160) का स्थान है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन रैंकिंग का मतलब है कि ये संस्थान सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले ग्रेजुएट देश-दुनिया को दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: UPPSC प्री परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, इस दिन दो सत्र में होगा एग्जाम
ये रैंकिंग एम्प्लॉयर द्वारा दिए गए फीडबैक पर आधारित है
रिपोर्ट के अनुसार लिस्ट में शामिल अन्य भारतीय संस्थान हैं IIT मद्रास (रैंक 214), दिल्ली विश्वविद्यालय (रैंक 219), एमिटी विश्वविद्यालय (रैंक 225), अन्ना विश्वविद्यालय (रैंक 237) और बैंगलोर विश्वविद्यालय (249)। बता दें ये रैंकिंग एम्प्लॉयर द्वारा दिए गए फीडबैक पर आधारित है। GEURS रैंकिंग फ्रेंच कंसल्टेंसी फर्म इमर्जिंग के डेटा के आधार पर तैयार की जाती है। इससे पता चलता है कि नियोक्ता ऐसे स्नातकों को चाहते हैं जिन्होंने किसी न किसी तरह का कार्य अनुभव प्राप्त किया हो।
नंबर 1 कौन? कैसे तैयार हुई रिपोर्ट?
रिपोर्ट पर नजर डालें तो मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) और कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक) पहले और दूसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा टॉप 20 में से शीर्ष 10 स्थान अमेरिका और ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों (HEI) ने स्थान प्राप्त किया है। बता दें जिन 250 विश्वविद्यालयों की रैंकिंग जारी की गई वे दुनिया के 42 देशों में हैं। इस रैंकिंग के लिए एम्प्लॉयर ने अपने-अपने देश और ग्लोबल स्तर पर संस्थानों के लिए वोट किया था।
ये भी पढ़ें: Weekly Horoscope: 18 से 24 नवंबर तक कैसा रहेगा ये पूरा सप्ताह? जानें साप्ताहिक राशिफल, शुभ अंक, तिथि और उपाय
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
14 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
23 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
5 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines