IIT JAM Counselling 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने आज IIT JAM 2023 के लिए पहली प्रवेश लिस्ट जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट – jam.iitg.ac.in पर लिस्ट चेक कर सकेंगे।
पहली लिस्ट चेक करने का सीधा लिंक
आईआईटी जैम काउंसलिंग प्रक्रिया
IIT JAM काउंसलिंग के लिए प्रक्रिया शुरू होने पर उम्मीदवारों को तीन विकल्प दिए जाएंगे, जिसमें से एक विकल्प फ्रीज का है, दूसरा स्वीकार करने या अपग्रेड करने का है और तीसरा विकल्प अस्वीकार करें और छोड़ने का है।
जानें कब जारी होगी दूसरी लिस्ट
पहली प्रवेश लिस्ट के लिए सीट बुकिंग शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 7 जून है। दूसरी प्रवेश लिस्ट 15 जून को घोषित की जाएगी और दूसरी लिस्ट के लिए सीट बुकिंग के शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 21 जून है। नाम वापसी विकल्प 15 जून से खुलेगा और 2 जुलाई को समाप्त होगा।
तीसरी लिस्ट इस दिन होगी जारी
तीसरी प्रवेश लिस्ट 26 जून को घोषित की जाएगी और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 जून है। चौथी प्रवेश लिस्ट 7 जुलाई को निकलेगी और उम्मीदवार 10 जुलाई तक उस लिस्ट के लिए शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।
IIT JAM Counselling 2023: पहली लिस्ट इस तरह से कर सकेंगे चेक
- पहली लिस्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार IIT Guwahati की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए ‘JOAPS 2023’ के कैंडिडेट पोर्टल पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया लॉगिन टैब खुलेगा, यहां आपको ईमेल या पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करना है।
- इसके बाद दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
- आईआईटी जैम काउंसलिंग की पहली सूची आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
- लिस्ट को भविष्य के लिए डाउनलोड करना है।
जानें क्या है IIT JAM
JAM एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) है जो सात अलग-अलग विषयों- जैव प्रौद्योगिकी, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूविज्ञान, गणितीय सांख्यिकी, गणित और भौतिकी में आयोजित की जाती है। JAM स्कोर का उपयोग IIT में विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में 3000 सीटों पर प्रवेश के लिए किया जाता है और NIT, IISc, DIAT, IIEST, IISER पुणे, IISER भोपाल, IIPE, JNCASR, SLIET सहित विभिन्न CFT में 2300 से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए उपयोग किया जाता है।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
49 mins agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
10 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines