IIT JAM Counselling 2023: आईआईटी जैम काउंसलिंग की पहली लिस्ट जारी, यहां एक क्लिक में करें चेक
Edited By Niharika Gupta

IIT JAM 2023
Edited By Niharika Gupta

IIT JAM 2023
IIT JAM Counselling 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने आज IIT JAM 2023 के लिए पहली प्रवेश लिस्ट जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट – jam.iitg.ac.in पर लिस्ट चेक कर सकेंगे।
IIT JAM काउंसलिंग के लिए प्रक्रिया शुरू होने पर उम्मीदवारों को तीन विकल्प दिए जाएंगे, जिसमें से एक विकल्प फ्रीज का है, दूसरा स्वीकार करने या अपग्रेड करने का है और तीसरा विकल्प अस्वीकार करें और छोड़ने का है।
पहली प्रवेश लिस्ट के लिए सीट बुकिंग शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 7 जून है। दूसरी प्रवेश लिस्ट 15 जून को घोषित की जाएगी और दूसरी लिस्ट के लिए सीट बुकिंग के शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 21 जून है। नाम वापसी विकल्प 15 जून से खुलेगा और 2 जुलाई को समाप्त होगा।
तीसरी प्रवेश लिस्ट 26 जून को घोषित की जाएगी और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 जून है। चौथी प्रवेश लिस्ट 7 जुलाई को निकलेगी और उम्मीदवार 10 जुलाई तक उस लिस्ट के लिए शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।
JAM एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) है जो सात अलग-अलग विषयों- जैव प्रौद्योगिकी, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूविज्ञान, गणितीय सांख्यिकी, गणित और भौतिकी में आयोजित की जाती है। JAM स्कोर का उपयोग IIT में विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में 3000 सीटों पर प्रवेश के लिए किया जाता है और NIT, IISc, DIAT, IIEST, IISER पुणे, IISER भोपाल, IIPE, JNCASR, SLIET सहित विभिन्न CFT में 2300 से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए उपयोग किया जाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: