IIT JAM Result 2023: संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां एक क्लिक में करें चेक

IIT JAM Result 2023
विज्ञापन

IIT JAM 2023: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित की जाने वाली आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 (आईआईटी जैम 2023) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल आईआईटी द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में चेक कर सकते हैं। इस साल जैम के लिए कुल 68,274 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 54,714 परीक्षा में शामिल हुए।

Advertisment

इससे पहले आईआईटी गुवाहाटी ने जैम की आंसर-की जारी की थी और उम्मीदवारों से 24 फरवरी से 26 फरवरी तक इस पर आपत्तियां उठाने को कहा था। वहीं अब आखिरकार इसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जैम का रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी ई-मेल आईडी, नामांकन आईडी या पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।

IIT JAM 2023 Result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट ऐसे करें चेक

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर जाएं।

– उसके बाद नए पेज पर IIT JAM 2023 Result की लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन

– उसके बाद नए पेज पर अपना नाम व अन्य जानकारी डालें।

– अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

विज्ञापन

– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन

JAM 2023 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में सात अलग-अलग विषयों के लिए आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से देश भर में मौजूद आईआईटी में मास्टर्स की 8000 से भी ज्यादा सीटें भरी जाती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ