Niharika Gupta
Read More
IIT JAM 2023 Registration: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT गुवाहाटी द्वारा IIT JAM 2023 के लिए कल, 7 सितंबर, 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर लिंक सक्रिय होने के बाद उम्मीदवार IIT JAM परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि IIT गुवाहाटी ने IIT JAM 2023 सूचना विवरणिका जारी की है।
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 7 सितंबर, 2022
IIT JAM 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि: 11 अक्टूबर, 2022
IIT JAM 2023 परीक्षा तिथि: 12 फरवरी, 2023
प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन: 11 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2023
आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए एक टेस्ट पेपर के लिए ₹1800 और दो टेस्ट पेपर के लिए ₹2500 और महिला (सभी श्रेणियों)/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए एक टेस्ट पेपर के लिए ₹900 और दो टेस्ट पेपर के लिए ₹1250/- है।
जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
JAM 2023 सात अलग-अलग विषयों में आयोजित होने वाला एक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) है: बायोटेक्नोलॉजी (BT), केमिस्ट्री (CY), इकोनॉमिक्स (EN), जिओलॉजी (GG), मैथ्समाटिक्स स्टेटिस्टिक्स (MS), मैथ्समाटिक्स (MA), फिजिक्स (पीएच)। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार IIT JAM की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।