CAT 2023: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) लखनऊ ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा देना चाहते हैं उन्हें आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज शुरू हुई और आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर है।
आईआईएम कैट 2023 के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक
परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र 25 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। परीक्षा 26 नवंबर को लगभग 155 परीक्षण शहरों में फैले केंद्रों में तीन स्लॉट में आयोजित की जाएगी। कैट के परिणाम जनवरी, 2024 के दूसरे सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है और स्कोर 31 दिसंबर, 2024 तक मान्य होंगे।
जानें क्राइटेरिया
इसके लिए आवदेन करने वाले उम्मीदवारों के पास कुल मिलाकर कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) समूहों के उम्मीदवारों के लिए आवश्यक न्यूनतम स्कोर 45% है।
रजिस्ट्रेशन फीस
आईआईएम कैट 2023 का आवेदन शुल्क एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए ₹1,200 है। अन्य सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹2,400 का भुगतान करना होगा।
CAT 2023: इस तरह से करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहल कैंडडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर मौजूद रजिस्ट्रेशन लिंक से खुद को रजिस्टर करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर को भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद फॉर्म को सबमिट करें।
- आखिरी में अपने फॉर्म को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
कैट के लिए कोई सामान्य काउंसलिंग नहीं है और परीक्षा में पास होने के बाद उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए प्रत्येक संस्थान में अलग से आवेदन करना होता है। इसके अलावा, उन्हें ध्यान देना चाहिए कि केवल परीक्षा में उत्तीर्ण होने का मतलब यह नहीं है कि वे प्रवेश के लिए पात्र हैं, क्योंकि उन्हें संस्थान स्तर पर आगे के स्क्रीनिंग राउंड में भाग लेना होगा।
एग्जाम पैटर्न
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
14 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
3 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
3 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
4 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
7 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
8 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
10 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines