Bihar Board 10th result 2024: बिहार बोर्ड से 10वीं की परीक्षा देने वाले अभ्यार्थियों का इंतजार खत्म हो चुका है। बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। ऐसे में कई अभ्यार्थी परिणाम चेक करने को लेकर कन्फ्यूज हैं। तो आइए हम आपको मैट्रिक के नतीजे देखने के 5 सरल तरीके बताते हैं, जिसकी मदद से आप मिनटों में अपने नंबर पता कर सकते हैं।
Bihar Board Matric Result 2024 Live Updates in Hindi देखने के लिए यहां क्लिक करें
ऑनलाइन चेक करें रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम चेक करने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम की मदद ले सकते हैं। इसके लिए बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर क्लिक करें। अब अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी भरकर Submit बटन पर क्लिक करें। बस आपकी मार्कशीट सामने खुल जाएगी। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Bihar Board 10th Result 2024: आज आएगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, यहां करें चेक
SMS से चेक करें रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जानने के लिए आप SMS का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल का मैसेजिंग ऐप खोलें। New Message पर जाकर BIHAR10 स्पेस Roll Number लिखें और इसे 56263 पर भेज दें। इससे आपको SMS की मदद से 10वीं के मार्क्स पता चल जाएंगे।
यह भी पढ़ें – Bihar Board 10th Result 2024: मैट्रिक के रिजल्ट का ऐलान आज, जानें SMS से कैसे चेक करें 10वीं के परिणाम?
कॉल पर जानें रिजल्ट
रिजल्ट जानने के लिए आप बिहार बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं। इसके लिए BSEB के हेल्पलाइन नंबर 06122230009 पर फोन करें। अब अपना रोल नंबर और पूछी गई अन्य जानकारियां बताकर आप 10वीं के परिणाम जान सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Bihar Board 10th Result 2024: फोन से पता करें मैट्रिक का रिजल्ट, ये है बिहार बोर्ड का हेल्पलाइन नंबर
नाम से चेक करें रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम जानने के लिए अमूमन रोल नंबर और प्रवेश पत्र की जरूरत पड़ती है। हालांकि सभी अभ्यार्थियों के पास प्रवेश पत्र मौजूद नहीं रहता है। ऐसे में आप बिना रोल नंबर और एडमिट कार्ड के भी रिजल्ट जान सकते हैं। इसके लिए बिहार बोर्ड की वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com/ पर जाएं। अब Bihar Board 10th Result 2024 के ऑप्शन पर क्लिक करें और अपने नाम के साथ जन्मतिथि डालें। इसके बाद सबमिट बटन दबाएं। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
यह भी पढ़ें – Bihar Board 10th Result 2024: बिना Roll Number और Admit Card के चेक करें रिजल्ट, जानें नाम से परिणाम निकालने का प्रोसेस
वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?
Bihar Board 10th Result 2024 घोषित होने के साथ सभी विद्यार्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट खोलते हैं। ऐसे में ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण बिहार बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो जाती है। इस स्थिति में आप SMS या फिर बिहार बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर 06122230009 की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
https://twitter.com/officialbseb/status/1774349201863836087
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
13 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
1 day agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
1 day ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
1 day agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
1 day agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
1 day agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
2 days agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines