IGNOU June TEE 2023 result: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने आज, 11 जुलाई को इग्नू जून टीईई 2023 के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इग्नू जून टीईई 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने नामांकन संख्या के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
इग्नू टीईई जून परीक्षा का आयोजन 19 जून से 7 जुलाई 2023 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, अब नतीजे जारी किए गए हैं। नतीजों की जांच करने के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी स्टूडेंट्स रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
IGNOU June TEE 2023 रिजल्ट चेक के लिए सीधा लिंक
IGNOU June TEE 2023: रिजल्ट ऐसे करें चेक
- इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर एक नया पेज जारी होगा
- इसके बाद टर्म-एंड लिंक पर क्लिक करें और फिर जून 2023 परीक्षा परिणाम पर क्लिक करें
- अपना नामांकन नंबर दर्ज करें
- पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
बता दें क इग्नू विभिन्न विषयों में 160 से अधिक अंडर ग्रेजुएट (यूजी), पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी), और डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रदान करता है। वहीं, जो छात्र-छात्राएं इन यूजी, पीजी या फिर सार्टिफिकेट प्रोगाम के लिए नामांकन करते हैं, उन्हें आगे की कक्षाओं में पदोन्नत होने के लिए इग्नू टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई) में शामिल होना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
7 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
11 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
12 hrs agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
12 hrs agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
17 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
1 day agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
2 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
4 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines