Niharika Gupta
Read More
IGNOU June TEE 2023 result: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने आज, 11 जुलाई को इग्नू जून टीईई 2023 के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इग्नू जून टीईई 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने नामांकन संख्या के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
इग्नू टीईई जून परीक्षा का आयोजन 19 जून से 7 जुलाई 2023 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, अब नतीजे जारी किए गए हैं। नतीजों की जांच करने के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी स्टूडेंट्स रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
IGNOU June TEE 2023 रिजल्ट चेक के लिए सीधा लिंक
बता दें क इग्नू विभिन्न विषयों में 160 से अधिक अंडर ग्रेजुएट (यूजी), पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी), और डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रदान करता है। वहीं, जो छात्र-छात्राएं इन यूजी, पीजी या फिर सार्टिफिकेट प्रोगाम के लिए नामांकन करते हैं, उन्हें आगे की कक्षाओं में पदोन्नत होने के लिए इग्नू टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई) में शामिल होना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।