IGNOU Admissions 2023: जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख फिर बढ़ी आगे, जल्द ऐसे करें अप्लाई
Edited By Siddharth Sharma

IGNOU January 2023 Admission registration
Edited By Siddharth Sharma

IGNOU January 2023 Admission registration
IGNOU Admissions 2023: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में एडमिशन की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इग्नू द्वारा जनवरी सत्र में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख एक बार फिर से आगे बढ़ा दी गई है।
जनवरी सेशन में जिन भी छात्रों को भाग लेना है वे आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर अब 20 मार्च 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी एक क्लिक में आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि इग्नू द्वारा लगातार जनवरी सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख कई बार आगे बढ़ाई जा चुकी है। इसके लिए पहले आखिरी तारीख 31 जनवरी थी जिसे बढ़ाकर 20 फरवरी किया गया था वहीं बाद में इसे और आगे बढ़ाकर 20 मार्च 2023 किया गया है। ऐसे में छात्रों के लिए एक और सुनहरा मौका मौजूद है। बता दें कि ये ओडीआई प्रोग्राम्स के लिए ही बढ़ाई गई है।
-इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in पर जाएं।
-होम पेज पर उपलब्ध री-रजिस्ट्रेशन 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-आवेदन पत्र भरें और एक कोर्स का चयन करें।
-आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-सबमिट पर क्लिक करें।
-कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: