IGNOU Admission 2022 Date: इग्नू में जुलाई सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन की आज लास्ट डेट, फटाफट करें अप्लाई

IGNOU July 2022 Admission

IGNOU Admission 2022 Last Date

IGNOU July Admission 2022: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) में जुलाई सत्र 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए आज लास्ट डेट है। उम्मीदवार आज यानि, 7 नवंबर तक इन सभी आधिकारिक वेबसाइटों ignouadmission.samarth.edu.in, ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले जुलाई सत्र 2022 पंजीकरण 31 अक्टूबर को बंद होने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, इग्नू ने दिसंबर टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई 2022) फॉर्म जमा करने की समय सीमा बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब 10 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इग्नू दिसंबर टीईई 2022 2 दिसंबर से 5 जनवरी तक आयोजित करेगा।

इन सभी दस्तावेजों की होगी जरूरत

इग्नू जुलाई सत्र 2022 में रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स हैं- फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, आयु प्रमाण, प्रासंगिक शैक्षिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र की प्रति, श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) और बीपीएल प्रमाण पत्र की प्रति की स्कैन की गई प्रतियां।

विज्ञापन

अभ्यर्थी यहां दिए जा रहे Driect Link पर भी एडमिशन करा सकते हैं।

IGNOU July Admission 2022: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- ignou.ac.in पर जाएं।
  2. जुलाई 2022 सत्र पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवेदन प्रक्रिया का विवरण दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
  4. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  5. भविष्य के लिए एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

और पढ़िए – UGC NET 2022 Cut-Off: यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी, यहां देखें विषय/श्रेणी-वाइज कटऑफ

विज्ञापन

बता दें कि इग्नू जुलाई सत्र 2022 रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ODL दोनों मोड में कर सकते हैं। उम्मीदवारों को विवरण और जरूरी डाक्यूमेंट्स का उपयोग करके वेबसाइट- ignou.ac.in पर यूजी, पीजी कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ