ICSI CSEET July 2023: सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन आज होंगे बंद, यहां चेक करें एग्जाम डिटेल्स
Edited By Niharika Gupta

ICSI CSEET July 2023
Edited By Niharika Gupta

ICSI CSEET July 2023
ICSI CSEET July 2023 Session: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) आज 10 जुलाई, 2023 को सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET June Session 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगा। उम्मीदवार आईसीएसआई की आधिकारिक साइट icsi.edu के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा के आयोजन की तारीख 8 जुलाई थी लेकिन बाद में रजिस्ट्रेशन तारीखें बदलने से एग्जाम आयोजित होने की तारीख में भी बदलाव किया गया। अब परीक्षा 30 जुलाई के दिन आयोजित की जाएगी। इस बाबत जारी नोटिस में दिया है कि, कैंडिडेट्स द्वारा दिए गए डॉक्यूमेंट्स के बेसिस पर उनका वैरीफिकेशन करने के बाद जो कैंडिडेट्स सफल होते हैं उन्हें 30 जुलाई यानी संडे के दिन आयोजित होने वाली सीएसईईटी परीक्षा 2023 में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
जो छात्र सीएसईईटी जुलाई 2023 सेशन पास करेंगे, उन्हें 16 अगस्त, 2023 तक सीएस कार्यकारी कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन लेने की अनुमति दी जाएगी, जिससे वे एक विशेष मामले के रूप में संस्थान की दिसंबर 2023 परीक्षा में कार्यकारी कार्यक्रम के एकल मॉड्यूल की परीक्षा में उपस्थित होने के पात्र बन जाएंगे। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आईसीएसआई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: