ICSE, ISC Board Exam: ICSE और ISC बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओंं के लिए डेट शीट आ गई है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। अब, ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) 2025 के छात्र आधिकारिक CISCE वेबसाइट cisce.org पर इसकी पूरी जानकारी पा सकते हैं और शेड्यूल चेक कर सकते हैं। इस बार 12 की परीक्षाएं में 1,00,000 से अधिक छात्र हिस्सा लेंगे।
कब होंगी परीक्षाएं?
CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट पर बताया गया है कि ISC कक्षा 12 की परीक्षाएं 13 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी और 5 अप्रैल, 2025 तक चलेंगी। इस साल, 1,00,000 से अधिक छात्र परीक्षा देने वाले हैं, जिनमें 52,692 लड़के और 47,375 लड़कियां हैं। इन परीक्षाओं में भारत के कुल 1,461 स्कूल इसमें हिस्सा लेंगे, इसके साथ ही यूएई और सिंगापुर में भी इसके सेंटर होंगे।
वहीं ICSE कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 फरवरी, 2025 को शुरू होंगी और 27 मार्च, 2025 को समाप्त होंगी। इसमें लगभग 2,53,384 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें 1,35,268 लड़के और 1,18,116 लड़कियां उम्मीदवार हैं। इसकी परीक्षाएं भारत भर के 2,803 स्कूलों और थाईलैंड, सिंगापुर, इंडोनेशिया और यूएई सहित अंतरराष्ट्रीय लोकेशन में होंगी।
ICSE 2025 Exam Date
कैसे चेक करें परीक्षा शेड्यूल ?
- इसके लिए आपको CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाना होगा।
- इसके बाद ‘ICSE 2025 Exam Date’ और ‘ISC 2025 Exam Date’ की एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद पीडीएफ पीडीएफ डाउनलोड करें।
CISCE ने 2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि पिछले साल लगभग 3.43 लाख छात्र ने परीक्षाएं दी थी। इनमें से 2,42,328 ICSE स्टूडेंट्स और 98,088 ISC स्टूडेंट्स पास हुए थे।
यह भी पढ़ें – US Student Visa चाहिए तो ये खबर जरूर पढ़ें, जानें इंटरव्यू कब और कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी?
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines