ICAR AIEEA UG 2022: आईसीएआर एआईईईए यूजी परीक्षा के प्रश्न पत्र, रिस्पांस शीट और आंसर-की जारी, ऐसे दर्ज करें आपत्ति
Edited By Niharika Gupta

ICAR AIEEA UG 2022
Edited By Niharika Gupta

ICAR AIEEA UG 2022
ICAR AIEEA UG 2022 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आईसीएआर एआईईईए यूजी परीक्षा, 2022 के प्रश्न पत्र, रिस्पांस शीट और आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार इन दस्तावेजों को icar.nta.nic.in पर उम्मीदवारों के लॉगिन टैब के माध्यम से एक्सेस कर सकते हैं।
आईसीएआर यूजी एआईईईए परीक्षा 2022 13 सितंबर से 14 सितंबर तक आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, वे प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देकर आपत्तियां उठा सकते हैं। संशोधित फाइनल आंसर-की के आधार पर, परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा।
एनटीए ने कहा की, “किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के बाद अंतिम रूप दी जाने वाली फाइनल आंसर-की होगी। परिणाम घोषित होने के बाद आंसर-की के संबंध में किसी भी शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा। चुनौतियों पर विशेषज्ञों का निर्णय अंतिम होगा और आगे किसी संचार पर विचार नहीं किया जाएगा।”
(Tramadol)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: