ICAR AIEEA PG: आईसीएआर एआईईईए पीजी के परिणाम घोषित, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

ICAR AIEEA PG 2022 Result

ICAR AIEEA PG 2022 Result

NTA ICAR AIEEA PG: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज ICAR AIEEA PG के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट icar.nta.nic.in से अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि की तारीख का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

आईसीएआर एआईईईए पीजी और एआईसीई पीएचडी 2022 कंप्यूटर आधारित टेस्ट या सीबीटी मोड में 20 सितंबर को आयोजित किए गए थे। पहले, इन परीक्षाओं की आंसर-की जारी की जाती थी और उम्मीदवारों को अपनी प्रतिक्रिया भेजने की अनुमति दी जाती थी।

NTA ICAR AIEEA PG: ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड 

  • ICAR की आधिकारिक वेबसाइट – icar.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर ‘एआईईईए पीजी स्कोर कार्ड 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन जोड़ें।
  • फिर “सबमिट करें” टैब चुनें।
  • उसके बाद आईसीएआर परिणाम 2022 स्क्रीन पर जारी होगा।
  • फिर डाउनलोड करें और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कोर कार्ड की ठीक से चेक करें और सुनिश्चित करें कि स्कोर कार्ड पर कोई भी चीजों में गलती नहीं हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद का प्रक्रिया

अब, आईसीएआर एआईईईए पीजी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग राउंड के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग राउंड का शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ