ICAI CA Result 2023: सीए इंटर और फाइनल का रिजल्ट जारी, जानें क्या रहा पासिंग परसेंटेज?
Edited By Niharika Gupta

ICAI CA Result 2023
Edited By Niharika Gupta

ICAI CA Result 2023
ICAI CA Final Inter Result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आज, 5 जुलाई को आईसीएआई सीए इंटर और फाइनल मई परीक्षा परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। इसे सभी उपस्थित उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक साइट icai.nic.in पर देख सकते हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर के साथ अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
सीए इंटर और फाइनल परीक्षा मई 2023 में आयोजित की गई थी। परीक्षा 2 मई को शुरू हुई थी और 18 मई, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर समाप्त हुई थी।
CA इंटर रिजल्ट 2023 में दोनों ग्रुप्स के लिए इस साल पास परसेंटेज 10.24 प्रतिशत है। वहीं सीए फाइनल में ग्रुप 1 और ग्रुप 2 परीक्षा में बैठने वाले 25,841 उम्मीदवार थे। इनमें से केवल 2,152 उम्मीदवार ही पास हुए हैं। CA फाइनल एग्जाम में दोनों ग्रुप्स में 8.33% पासिंग परसेंटेज रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: