ICAI CA Foundation result 2023: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट आज इस समय हो सकता है जारी, इन वेबसाइट से कर सकेंगे चेक
Edited By Niharika Gupta

ICAI CA Foundation result 2023
Edited By Niharika Gupta

ICAI CA Foundation result 2023
ICAI CA Foundation results 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) जून में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित करेगा। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ये नतीजे आज घोषित हो सकते हैं। हालांकि , उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। इन नतीजों को चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।
इन वेबसाइट पर जारी होंगे नतीजे
बता दें जून 2023 सेशन के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन परीक्षा 24, 26, 28 और 30 जून को आयोजित की गई थी। यह देश भर के 290 से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित की गई थी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट रहने के लिए नियमित रूप से आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: