ICAI CA Foundation Result 2022 Out: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, इस तरह चेक करें स्कोर
Edited By Nirmal Pareek

RSMSSB VDO final result 2022
Edited By Nirmal Pareek

RSMSSB VDO final result 2022
ICAI CA Foundation Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज, 10 अगस्त, 2022 को चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाउंडेशन पाठ्यक्रम परीक्षा (ICAI CA Foundation Exam) के परिणामों की घोषणा की है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in और icai.org पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने ट्विटर पर परिणाम की तारीख की पुष्टि की है। संस्थान के छात्र रोल नंबर के साथ अपने पंजीकरण नंबर या पिन नंबर के संयोजन का उपयोग करके अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।
ICAI CA Foundation Result 2022: Direct Link Here
बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया द्वारा इस परीक्षा का आयोजन जून 2022 में देश भर में किया गया था। परीक्षा में देश भर के छात्रों ने भाग लिया था। इस परीक्षा का आयोजन चार्टेड अकाउंटेंट बनने के लिए होता है। इस परीक्षा को क्लीयर करने वाले छात्र को सीए इंटर परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: