ICAI CA Foundation Result 2022: सीए फाउंडेशन दिसंबर रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, इन स्टेप्स से चेक कर पाएंगे चेक
Edited By Niharika Gupta

Edited By Niharika Gupta

ICAI CA Foundation Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) 3 फरवरी या 4 फरवरी, 2023 को आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2022 जारी करने की उम्मीद है। उम्मीदवार जो फाउंडेशन परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आईसीएआई की आधिकारिक साइट icai.org पर परिणाम देख सकते हैं।
परिणाम जारी होने की अपेक्षित तारीख को आईसीएआई के सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया। ट्वीट में लिखा है, “फाउंडेशन के नतीजे 3/4 फरवरी को आने की उम्मीद है, कृपया आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार करें।”
ICAI CA फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा 2022 का आयोजन 14 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2022 के बीच देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: