ICAI CA सितंबर परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी, जानें कब होगा कौन सा एग्जाम

ICAI ने सितंबर 2025 में होने वाली सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 3 सितंबर से 22 सितंबर 2025 तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शुरू होंगी।

ICAI CA September Exam 2025
विज्ञापन

ICAI CA September Exam 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2025 में होने वाली सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं का पूरा टाइम-टेबल जारी कर दिया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, ये परीक्षाएं 3 सितंबर 2025 से शुरू होकर 22 सितंबर 2025 तक चलेंगी।

CA Final परीक्षा की तारीखें

ग्रुप I: 3, 6 और 8 सितंबर 2025

Advertisment

ग्रुप II: 10, 12 और 14 सितंबर 2025

CA Intermediate परीक्षा की तारीखें

ग्रुप I: 4, 7 और 9 सितंबर 2025

ग्रुप II: 11, 13 और 15 सितंबर 2025

विज्ञापन

CA Foundation परीक्षा की तारीखें

फाउंडेशन पेपर: 16, 18, 20 और 22 सितंबर 2025 को आयोजित होंगे।

ICAI CA September Exam 2025: परीक्षा का समय और अवधि

– सभी परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

– फाउंडेशन पेपर 1 और 2: 3 घंटे की परीक्षा (2 बजे से 5 बजे तक)

– फाउंडेशन पेपर 3 और 4: 2 घंटे की परीक्षा (2 बजे से 4 बजे तक), इन पेपर्स के लिए कोई रीडिंग टाइम नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

– इंटरमीडिएट के सभी पेपर्स: 3 घंटे की परीक्षा (2 बजे से 5 बजे तक), जिसमें 15 मिनट का रीडिंग टाइम 1:45 बजे से मिलेगा।

– फाइनल कोर्स के पेपर 1 से 5: 3 घंटे की परीक्षा (2 बजे से 5 बजे तक), रीडिंग टाइम के साथ।

विज्ञापन

– फाइनल कोर्स का पेपर 6: 4 घंटे की परीक्षा (2 बजे से 6 बजे तक), रीडिंग टाइम मिलेगा।

ICAI CA September Exam 2025: ध्यान रखें ये जरूरी बातें

– 5 सितंबर 2025 (शुक्रवार) को मिलाद-उन-नबी के कारण कोई परीक्षा नहीं होगी।

विज्ञापन

– अगर किसी अन्य दिन को बाद में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।

– जिन पेपर्स में MCQ और डिस्क्रिप्टिव दोनों सेक्शन होते हैं, उनमें MCQ पेपर की सील दोपहर 2 बजे खोली जाएगी और उसके लिए कोई एडवांस रीडिंग टाइम नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें और परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दें।

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ