ICAI CA Final, Inter Result 2023: सीए इंटर, फाइनल रिजल्ट इस दिन होगा जारी, यहां चेक करें नोटिस

ICAI CA Final, Inter Result 2023

ICAI CA Final, Inter Result 2023

विज्ञापन

ICAI CA Final, Inter Result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) सीए इंटर, फाइनल रिजल्ट 2023 की घोषणा 5 जुलाई को करेगा। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “मई 2023 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम बुधवार, 05 जुलाई, 2023 को घोषित होने की संभावना है और उम्मीदवार इसे वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं।”

Advertisment

ICAI CA Final, Inter Result 2023: ऐसे चेक कर सकेंगे स्कोर

  • ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और रोल नंबर भरें।
  • स्कोर स्क्रीन पर जारी होंगे।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोर कार्ड डाउनलोड करें।

सीए इंटरमीडिएट मई 2023 परीक्षा

सीए इंटरमीडिएट मई 2023 परीक्षा 3 से 18 मई 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा 8 दिनों में आयोजित की गई थी, जिसमें पेपर-वार तिथियां 3, 6, 8, 10, 12, 14 और 16 और 18 मई को 2023 की थी। परीक्षा 3 घंटे की अवधि में हुई थी, जो दोपहर 2 बजे से शुरू हुई और शाम 5 बजे समाप्त हुई थी।

फाइनल मई 2023 परीक्षा

सीए फाइनल मई 2023 परीक्षा 2 मई से 17 मई 2023 के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा 8 दिनों में आयोजित की गई थी, जिसमें पेपर-वार तारीखें 2 मई, 4, 7, 9, 11, 13, 15 मई और 17 मई 2023 को हुई थी। पेपर 6 को छोड़कर सभी सीए फाइनल पेपर के लिए परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे थी। पेपर 6 दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया था और परीक्षा की अवधि 4 घंटे की थी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ