अगर आपने इस साल IBPS PO (Probationary Officer) का प्रीलिम्स एग्जाम दिया था, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने CRP PO/MT-XVI भर्ती परीक्षा का Prelims Score Card 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा का रिजल्ट 23 सितंबर 2026 को घोषित किया गया था. जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा पास कर ली है, वे अब मेंस (Mains) परीक्षा में शामिल होंगे.
भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में 7565 PO और मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्तियां की जाएंगी. प्रीलिम्स परीक्षा 22 अगस्त और 23 अगस्त 2026 को आयोजित की ई थी. प्रीलिम्स का रिजल्ट 23 सितंबर 2026 को जारी किया गया था और आज स्कोर कार्ड जारी किया गया है. प्रीलिम्स परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (Mains Exam Date) में बैठने का मौका मिलेगा, जो 4 अक्टूबर 2026 को होने वाली है.
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें और अपना स्कोर कार्ड चेक करें:
https://ibpsreg.ibps.in/crppoxvijun26/scdw_sept26/login.php?appid=d10f172ef5fa610ffe0ab2829f03de01
IBPS PO Prelims Score Card कैसे चेक करें?
- सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in खोलें.
- होमपेज पर CRP PO/MT-XVI Preliminary Result Status / Score Card वाले लिंक पर क्लिक करें.
- लॉगिन डिटेल्स भरें:
- अपना Registration Number या Roll Number दर्ज करें.
- अपना Password या Date of Birth (जन्म तिथि) दर्ज करें.
- स्क्रीन पर दिख रहे सिक्योरिटी कैप्चा (CAPTCHA) कोड को सही-सही भरें.
- Submit या Login बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- भविष्य में संदर्भ के लिए अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
अब आगे क्या?
IBPS PO भर्ती प्रक्रिया में सफलता पाने के लिए कुल 3 चरण होते हैं:
प्रीलिम्स परीक्षा (Preliminary Exam): जो हो चुकी है.
मुख्य परीक्षा (Main Examination): जो छात्र प्रीलिम्स में क्वालिफाई हुए हैं, वे 4 अक्टूबर 2026 को होने वाली मेंस परीक्षा में बैठेंगे.
इंटरव्यू और प्रोविजनल अलॉटमेंट (Interview & Provisional Allotment): मेंस परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.